{"_id":"62c9c689222f7f4bae13942c","slug":"power-cut-spent-the-night-awake-mainpuri-news-agr5396312106","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी रोड उपकेंद्र पर मशीन फुंकी, रात भर बड़े क्षेत्र की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी रोड उपकेंद्र पर मशीन फुंकी, रात भर बड़े क्षेत्र की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। देवी रोड विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार की रात को मशीन फुंक गई। इससे बड़े क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात मरम्मत का कार्य चलता रहा। गर्मी में बिजली कटौती के चलते रातभर लोग सो नहीं सके। सुबह चार बजे आपूर्ति चालू हो सकी।
शुक्रवार को रात 11:30 बजे के करीब देवी रोड विद्युत उपकेंद्र में स्थापित देवी रोड फीडर की मशीन जल गई। इससे देवी रोड, मदार दरवाजा, सदर बाजार, सौतियाना, मिश्राना और पुरोहिताना आदि क्षेत्रों में बिजली चली गई। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी की तो पता चला कि मशीन जल गई है। गर्मी में परेशान लोग रातभर छत और गलियों में टहलते रहे। रात में ही विद्युत निगम की टीम मशीन सही करने में जुट गई। सुबह चार बजे के करीब मशीन सही कर विद्युतापूर्ति चालू हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ पदम गर्ग ने बताया कि रात में उपकेंद्र की मशीन जलने और दिन में ट्रांसफार्मर पर कार्य के चलते आपूर्ति बाधित रही है।
सुबह फिर गुल हुई बिजली
सुबह नौ बजे मदार गेट पर रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इसे सही कराने में दोपहर तक निगम के कर्मचारी जुटे रहे। रातभर परेशान रहे लोगों को दिन में बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। लगभग साढ़े चार घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे आपूर्ति चालू कराई जा सकी।
विज्ञापन
बिजली कटौती रोकने की मांग
मैनपुरी। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर जनसमस्या निवारण प्रभारी योगेंद्र सिंह पाल ने कार्यालय पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली कटौती रोके जाने की मांग की। कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। इसे दूर कराया जाए। सुखवीर सिंह यादव, गोपालदास लोधी, मोहम्मद रऊफ कुरैशी, सुमन दिवाकर मौजूद रहे। संवाद