{"_id":"630cfb3c88c4c05ae43ce9b3","slug":"power-cut-of-hundred-houses-in-mega-campaign-mainpuri-news-agr545027219","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, सौ घरों की काटी गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: राजस्व वसूली के लिए विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई, सौ घरों की काटी गई बिजली
Tue, 30 Aug 2022 07:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 07:32 AM IST
सार
बिजली चेकिंग के दौरान 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसमें बेवर में पांच घरों में टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
power cut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में नोडल अधिकारी के दौरे के बाद विद्युत निगम ने राजस्व वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को मेगा डिसकनेक्शन अभियान में सौ बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
दी गई ये चेतावनी
बेवर क्षेत्र में उप खंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को अलग-अलग मोहल्लों में अभियान चलाया। नगर में जिली का उपभोग करने के बाद भी बिल जमा न करने वाले सौ लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा कनेक्शन चलता हुए मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा 50 हजार से अधिक का बिल बकाया होने पर पांच बकाएदारों के मीटर भी उखाड़ लिए। कार्रवाई को देखते हुए 30 लोगों ने मौके पर ही तीन लाख रुपये का बिल जमा किया।
विज्ञापन
11 के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर
बिजली चेकिंग के दौरान 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसमें बेवर में पांच घरों में टीम ने चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी। वहीं बरनाहल के गांव सलूकनगर में उप खंड अधिकारी दिलीप भारती और अवर अभियंता रविशंकर ने छह धरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी 11 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन