फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pottery trader handed over killer gazi to Bobby's supari

बर्तन व्यापारी ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर गाजी को दी थी बॉबी की सुपारी, सट्टा से जुड़े हैं तार

Thu, 27 Sep 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 27 Sep 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Pottery trader handed over killer gazi to Bobby's supari
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में आठ अगस्त को नगर के रेडीमेड व्यापारी बॉबी जैन हत्याकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बर्तन व्यापारी, दो शूटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि बर्तन व्यापारी और रेडीमेड व्यापारी बॉबी का सट्टे में वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। बर्तन व्यापारी ने बॉबी की हत्या के लिए जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर गाजी को 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 
विज्ञापन


रेडीमेड व्यापारी बॉबी जैन की हत्या आठ अगस्त की शाम बाइक सवार शूटरों ने कर दी थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त प्रयास करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बॉबी जैन से बर्तन व्यापारी मोहित उर्फ गुंजन की जुआ सट्टे को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही थी। इसके चलते ही बर्तन व्यापारी मोहित ने बॉबी की हत्या की साजिश रची। इंद्र कुमार दीक्षित उर्फ बंटी और राज माहेश्वरी ने जिला कारागार में बंद हिस्ट्रीशीटर अपराधी पप्पू गाजी से मुलाकात की। 

Pottery trader handed over killer gazi to Bobby's supari
मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

पप्पू गाजी से 15 से 20 लाख की सुपारी तय की गई। इसके बाद पप्पू गाजी ने अपने शूटर भाई गुड्डू गाजी और एक अन्य योगेश उर्फ राजू निवासी कटरा ब्रह्मपुर बदायूं से आठ अगस्त को बॉबी की हत्या करा दी। घटना से दो दिन पहले शूटर को राज माहेश्वरी ने बॉबी जैन के सभी ठिकाने दिखा दिए थे। 

पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शूटर के पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2016 में बॉबी जैन व इंद्र कुमार दीक्षित उर्फ बंटी के बीच गुड्डू के गैराज पर झगड़ा हुआ। यह झगड़ा जुए के रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था। 

बॉबी ने किसी तरह एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई थी, लेकिन इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। बताया गया कि बंटी बाद में गुंजन के ग्रुप में शामिल हो गया।

सट्टे के वर्चस्व की लड़ाई में 15 अगस्त 2015 को गली शिवालय में सौरभ पुत्र महेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सलीम पुत्र सद्दीक गोली लगने से घायल हुआ, लेकिन बॉबी बच गया था। इस हत्या में राज माहेश्वरी, उसका भाई व अन्य लोग शामिल थे। 

Pottery trader handed over killer gazi to Bobby's supari
परिजनों ने व्यापारियों संग जाम लगाया। - फोटो : अमर उजाला

बॉबी जैन की हत्या के मामले में शामिल शूटर व अन्य आरोपियों पर बदायूं, कासगंज, अलीगढ़ में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी बंटी पर 4 मामले दर्ज हैं। जबकि राज पर 7 और योगेश पर 2 मामले दर्ज हैं।

सुपारी लेने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी गाजी पर दिल्ली, बदायूं, कासगंज, सोरों सहित अन्य स्थानों पर 28 मामले दर्ज हैं। साजिश के आरोप में गिरफ्तार किए गए मोहित पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

वही कासगंज में रेडीमेड व्यापारी बॉबी जैन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यापारी मोहित उर्फ गुंजन के परिजनों ने व्यापारियों को एकत्र कर बारहद्वारी पर धरना देकर जाम लगा दिया।

अरोप लगाया कि मोहित को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मोहित का इस हत्या से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखाई दिया।  धरने के दौरान मोहित उर्फ गुंजन की मां माधुरी ने आक्रोश जताते हुए गुंजन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गुंजन परिवार के साथ 27 जुलाई को घूमने गया था। वह 10 अगस्त को लौटकर आया। जब गुंजन अपने परिजनों के साथ बाहर था तो वह साजिश में कैसे शामिल हो सकता है?

हवाई अड्डे और हवाई टिकट सहित तमाम साक्ष्य इस संबंध में मौजूद हैं। गुंजन ने किसी को सुपारी नहीं दी। वहीं स्वयं शूटर ने बताया है कि वह गुंजन को नहीं जानता। किसी भी तरह का कोई साजिश का साक्ष्य उनके बेटे के खिलाफ नहीं है। आखिर ऐसी स्थिति में उसे क्यों गिरफ्तार किया गया। 

गुंजन की बहन नीलू, सोनी व अन्य परिजनों में भी आक्रोश था। वहीं अन्य कारोबारियों ने भी गुंजन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। बाजार में लोगों ने बारहद्वारी बाजार की दुकानें भी गिरफ्तारी के विरोध में बंद कर दीं। 

लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि निर्दोष मोहित उर्फ गुंजन को रिहा किया जाए। सीओ गवेंद्र गौतम ने परिवारीजनों को समझा बुझाकर शांत किया,
उसके बाद धरने से परिवार के लोग हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed