{"_id":"6aeb70e95109f220f60cd108","slug":"potters-wheels-spin-faster-for-diwali-as-they-get-busy-crafting-earthen-lamps-agra-news-c-421-1-sagr1004-20826-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीपावली पर बढ़ी चाक की रफ्तार, दीपक बनाने में जुटे कुंभकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीपावली पर बढ़ी चाक की रफ्तार, दीपक बनाने में जुटे कुंभकार
विज्ञापन
बाह: जरार में दिवाली के लिए चाक पर खाट की छांव में दीये बनाता कुम्हार
बाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान एवं अयोध्या के राम मंदिर में दीपोत्सव ने कुंभकारों के लिए संजीवनी का काम किया है। दीपावली पर मिट्टी के दीयों से घर को रोशन करने की सदियों पुरानी परंपरा को चीनी झालरों ने ग्रहण लगा दिया था। मोदी के अभियान से दीपावली नजदीक आते ही कुंभकार के चाक की रफ्तार तेज हो गई है। अच्छी कमाई की उम्मीद में कुंभकार परिवार दीये बनाने, पकाने, रंगने में दिन रात एक किए हुए हैं।
जरार के रामदास बुधवार को दीपक बनाने में जुटे थे। दोपहर की धूप से बचने के लिए खाट खड़ी कर उस पर चादर डाल ली थी। बोले पिछले साल 50 हजार दीपक बिके थे। इस साल एक लाख से ज्यादा दीपक बनाए हैं। मंहगाई बढ़ी है। अच्छी कमाई की उम्मीद है। बिजकौली के रूप सिंह का परिवार देसी और इलेक्ट्रिक चाक से दीपक बना रहा था। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक से दो गुने तक दीपक बन जाते हैं। उत्पादन बढ़ा है। स्वदेशी अभियान से आजीविका में सुधार हुआ है। पिछले साल 100 दीपक की 60-70 रुपये कीमत मिली थी। इस साल 1 रुपये प्रति दीपक के ऑर्डर मिले हैं।
बटेश्वर और अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर दीयों की मांग बढ़ी है। ऐसे में त्योहार पर घर में खुशहाली की उम्मीद है। जैतपुर, सिधावली, बिजौली, भदरौली में भी दीपक बनाने में कुंभकार परिवार जुटे हुए हैं। जरार के मोहन प्रकाश जादौन, राजीव गुप्ता, लक्ष्मी सिसोदिया, उपासना सिंह ने बताया दीपावली पर चीनी झालरें चमक बिखेरती थीं। प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान अब दिवाली पूजन से लेकर घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीपक खरीदते हैं, जिससे कुंभकारी कला को बढ़ावा मिला है। घर में रंगोली पर झिलमिलाते दीपक दीपावली का खास अहसास कराते हैं। बाह के मनीष जैन, अक्षय जैन, आनंद निर्मल, सचिन गुप्ता ने बताया एक दशक में दीपावली पर घर को रोशन करने के लिए दीपकों की परंपरा लौटी है। पहले चीनी झालरों से घर सजाए जाते थे। वोकल फॉर लोकल अभियान से पुरानी परंपरा जीवंत हुई है।