फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   potholes on roads could not be filled and Rs 3.50 crore was spent in agra hindi news

Agra: सड़कों के गड्ढे भरे नहीं, खर्च कर दिए 3.50 करोड़, कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन का आरोप- सब फर्जी आंकड़ेबाजी

Tue, 15 Nov 2022 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Nov 2022 02:43 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी अफसरों का दावा जोन में 83 और जिले में 71 फीसद सड़कें दुरुस्त की गई हैं। वहीं कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने फर्जी आंकड़ेबाजी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
potholes on roads could not be filled and Rs 3.50 crore was spent in agra hindi news
टूटी पड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राज्य, जिला व ग्रामीण क्षेत्रों के कई मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। कागजों में गड्ढे भरे जाने के आरोप लग रहे हैं। जिले में 3.50 और मंडल में 12 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि मंडल में 83 और जिले में 71फीसद सड़कें गड्ढामुक्त हो गई हैं। उधर, पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने ही गड्ढामुक्त करने के नाम पर फर्जी आंकड़ेबाजी का आरोप लगा दिया है। 

विज्ञापन


जिले में 4225 किमी. लंबाई में कुल 1693 सड़कें हैं। जिनमें 670 किमी. में गड्ढे हैं, जबकि 175 किमी. ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, मंडल में 2911 किमी. लंबाई में सड़कें चलने लायक नहीं। 15 दिन से सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चल रहा है फिर भी सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए। राज्य मार्ग चंदौसी-आगरा-तांतपुर-कोट (सीएटीके) पर तमाम गड्ढे हैं। सीएटीके से लिंक 20 से अधिक सड़कें अति क्षतिग्रस्त हैं। फतेहपुर सीकरी, सैंया ब्लॉक में 30 से अधिक सड़कों के गड्ढे नहीं भरे। इधर, जगनेर से राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क टूटी पड़ी है। एक महीने से ठेकेदारों के कार्य बहिष्कार के कारण टेंडर नहीं हुए। गैर जिलों से गिट्टी, तारकोल की आपूर्ति प्रभावित है। वायु प्रदूषण के कारण हॉटमिक्स प्लांट बंद हैं। ऐसे में मुख्य अभियंता से लेकर अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं पर कागजों पर पैचवर्क के आरोप लग रहे हैं। जिले में 3.50 करोड़ रुपये फुंक गए। उधर, मंडल में 12 करोड़ रुपये का ‘खेल’ हो गया। 

विज्ञापन

गड्ढे भरने के आंकड़े फर्जी

पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष सुबोध रावत ने बताया कि सड़कों पर गड्ढे नहीं भरे गए। अभियंता और बाबू डमी फर्में चला कर चहेतों के नाम पर करोड़ों रुपये के सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। सड़कों पर पैंचवर्क व मरम्मत के आंकड़े फर्जी हैं। शासन को गुमराह किया जा रहा है। ठेकेदार जब टेंडरों का बहिष्कार कर चुके हैं, तो फिर काम कहां से हो गए। सब फर्जी आंकड़ेबाजी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: मंटोला में पुराने भवन के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा, पुलिस के पहुंचते ही भागे लोग


थर्ड पार्टी से कराएंगे ऑडिट

जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बताया कि सड़कों पर बहुत गड्ढे हैं। सभी गड्ढे भरे जाने चाहिए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि पैंचवर्क व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। थर्ड पार्टी से पीडब्ल्यूडी के कार्यों का ऑडिट कराया जाएगा। गड़बड़ियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट शासन को भेजे जाएंगे।

15 दिन बढ़ गई है समय सीमा

पीडब्ल्यूडी आगरा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि बरसात अधिक होने से सड़कें ज्यादा खराब हो गई हैं। माल की आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। नए टेंडर नहीं हुए, पुराने टेंडर ही स्वीकृत हुए हैं। उन्हीं सड़कों पर गड्डे भरे जा रहे हैं। मंडल में 83फीसद और जिले में 71फीसद सड़कों पर गड्ढे भरे गए हैं। 15 दिन समय सीमा बढ़ गई है। अब 30 नवंबर तक सड़कें गड्ढामुक्त की जाएगी। नए टेंडर भी निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed