{"_id":"69140a259fe2a01ec90af3d5","slug":"potato-seed-scam-agra-farmers-finally-getting-refund-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किसानों के लिए अच्छी खबर...आलू बीज से वंचित रह गए जो किसान, उन्हें वापस किया जा रहा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किसानों के लिए अच्छी खबर...आलू बीज से वंचित रह गए जो किसान, उन्हें वापस किया जा रहा पैसा
Wed, 12 Nov 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Nov 2025 09:46 AM IST
सार
आलू बीज के लिए 1300 किसानों ने उद्यान विभाग में एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि जमा कराई थी। जिन किसानों को बीज नहीं मिल सका, उनकी रकम लौटाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आलू बीज में धांधली के बाद बीज से वंचित किसानों की रकम वापसी मंगलवार से शुरू हो गए। बड़ी संख्या में किसान जमा रकम की पर्चियां लेकर बीज खरीद का रुपया वापस लेने पहुंचे। शाम 4 बजे तक 42 से अधिक किसानों को 7.92 लाख रुपये वापस किए।
जिले में 1300 से अधिक किसानों ने बीज खरीद के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि उद्यान विभाग में जमा कराई थी। बीज खरीद की पर्चियां लेकर किसान भटकते रहे, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिला। जिन किसानों को बीज नहीं मिला, डीएम ने उनका जमा रुपया वापस करने के आदेश दिए थे। बुधवार को भी रकम वापसी का सिलसिला चलेगा। भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर भी उद्यान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भी किसानों की रकम वापस कराई है।
आलू बीज वितरण में धांधली और भ्रष्टाचार के मामले में शासन ने उप निदेशक उद्यान धर्मपाल यादव, उप निदेशक आलू नीरज कुमार कौशल, जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह, बीज वितरण प्रभारी संजीव यादव, लिपिक सुनील कुमार को निलंबित किया जा चुका है। उधर, किसानों का कहना है कि बीज वितरण में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होना चाहिए।