फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato Farmer Commits Suicide After Chadosi Police Raid

खंदौली में पुलिस दबिश के बाद आलू किसान ने की आत्महत्या, किसानों ने किया हंगामा

Wed, 07 Oct 2020 10:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Oct 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Potato Farmer Commits Suicide After Chadosi Police Raid
मृतक किसान का फाइल फोटो और मौके पर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस दबिश से आहत किसान ने आत्महत्या कर ली। ये जानकारी जब आसपास के किसानों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।  व्यापारी का शव बुधवार सुबह ग्रामीणों ने लटका देखा तो परिवार के लोगों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने ग्रामीणों संग थाना खंदौली पहुंच कर पुलिस के खिलाफ हंगामा कर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन



इस दौरान महिलाएं थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गईं। चंदौसी पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग करने लगीं। मौके पर पहुंचीं सीओ एत्मादपुर ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने चंदौसी के आलू व्यापारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना खंदौली खेरिया निवासी चरन सिंह पुत्र तुलाराम आलू का व्यापार करते थे। जुलाई महीने में चरन सिंह ने भोला गंज चंदौसी संभल निवासी रियासत हुसैन पुत्र शौकत हुसैन से एक गाड़ी आलू खरीदा था। कई बार तगादे के बाद भी पैसा नहीं देने पर रियासत हुसैन ने चंदौसी थाने मे चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार की रात चंदौसी पुलिस खंदौली थाने की पुलिस के साथ खेरिया में चरन सिंह के घर दबिश देने गई थी। पुलिस को देखकर चरन सिंह घर से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने चरन सिंह के दोनों भाई राजेन्द्र और राजपाल को हिरासत में ले लिया और खंदौली थाने ले आई।


जहां से दोनों भाइयों के मोबाइल से चरन सिंह को फोन कर खंदौली थाने आने को कहा। लेकिन चरन सिंह थाने पर नहीं आया। पुलिस चरन सिंह के दोनों भाइयों को लेकर चंदौसी चली गई। वहीं बुधवार की सुबह चरन सिंह का शव गांव से बाहर खेतों में हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मेरे भाइयों को नहीं छोड़ा तो कर लूंगा आत्महत्या 
पुलिस दबिश के समय चरन सिंह घर से फरार हो गया था, इस पर पुलिस ने चरन सिंह के दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया था। बाद में खंदौली थाने आने के बाद भाई के मोबाइल से चरन सिंह से बता कराई तो चरन सिंह ने फोन पर कहा था कि मेरे भाइयों को पुलिस छोड़ दे नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा... इसके बाद गांव के लोगों ने चरन सिंह को रात में काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed