फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Population imbalance happening in the country

Agra News: देश में हो रहा जनसंख्या का असंतुलन

Tue, 27 Aug 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Population imbalance happening in the country
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद ने श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लव जिहाद, धर्मांतरण आदि विषयों पर चर्चा की गई। जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जाहिर की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि विहिप स्थापना का 60 वां वर्ष मना रहा है। हिंदू समाज के जातियों में बंटे होने से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। समाज के लोगों का अवैध रूप से धर्मांतरण किया जा रहा है। जनसंख्या का तेजी से असंतुलन हो रहा है। हिंदू समाज की आबादी घट रही है। संगठन हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। पूर्व सरकारों ने अमरनाथ यात्रा बंद करने, राम सेतु को तोड़ने का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार उनके एकजुट ऩ होने और सनातन संस्कृति से विमुख होने के कारण हो रहे हैं। मुख्य अतिथि वराह मंदिर सोरों के महंत विदेहानंद महाराज ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सोमवती शर्मा, विनीत वल्मीकि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारोबारी गोपाल माहेश्वरी ने की। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार , जिलाध्यक्ष प्रमोद साहू, मंत्री नवीन सक्सेना, जगदीश विरथरे, अमरीश वशिष्ठ, अलका पुंढीर, आशा सिसोदिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed