फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poonam yadav village in mainpuri do not even have electricity

यूपीः दुनिया में भारत का नाम रोशन करके आई बेटी के गांव में बिजली भी नहीं

Mon, 24 Jul 2017 05:22 PM IST
राहुल कुमार/अमर उजाला मैनपुरी/आगरा
राहुल कुमार/अमर उजाला मैनपुरी/आगरा Updated Mon, 24 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
poonam yadav village in mainpuri do not even have electricity
पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
जो बेटी अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर रही है, उसका गांव बिजली की रोशनी से महरूम है। बात हो रही है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य पूनम यादव की। आजादी के 70 साल बाद भी पूनम के गांव महुआहार में बिजली नहीं है। 
विज्ञापन


गांव मैनपुरी के घिरौर कस्बा से दस किलोमीटर दूर है। वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को पूनम का खेल देखने के लिए गांव वाले घिरौर कस्बा आए। इस इलाके में होने वाले अपराध के चलते रात होते ही गांव लौटना पड़ा। रात में ट्रैक्टर की बैट्री से टीवी चलाया और मैच देखा। 
विज्ञापन


पूनम मूल रूप से इस गांव की हैं, लेकिन काफी सिमय से परिवार के साथ आगरा की ईदगाह कालोनी में रहती हैं।  पूनम विश्व क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही हैं। विश्व कप के हर मैच में गांव वालों को घिरौर जाना पड़ा। रविवार को तो पूरे गांव में इसकी ही चर्चा थी की पूनम का मैच कैसे देखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बेटे-बेटियां पढ़ाई तो लालटेन की रोशनी में कर लेते हैं लेकिन टीवी कैसे चलाया जाए, वह भी इतने लंबे समय के लिए। कई घरों में टीवी है लेकिन यह थोड़े समय के लिए ही चलता है। इसके लिए बैट्री का इस्तेमाल किया जाता है। फाइनल मैच के लिए गांव के लोग सुबह ही घिरौर पहुंच गए थे। 

बुजुर्ग भी पहुंचे बेटी का मैच देखने

poonam yadav village in mainpuri do not even have electricity
मैच देखा - फोटो : अमर उजाला
गांव में रहने वाले पूनम यादव के चचेरे भाई हरेंद्र यादव ने बताया कि उनके साथ गांव के काफी लोगों ने घिरौर गांव में एक चायवाले की दुकान पर बैठकर मैच देखा। सबसे ज्यादा उत्साह युवाओं में था। खास बात यह थी कि कई बुजुर्ग भी ट्रै्क्टर से घिरोर पहुंचे। उन्हें क्रिकेट के बारे में खास जानकारी भी नहीं है लेकिन कह रहे थे, बिटिया खेल रही है, टीवी पर आ रही है, यह गर्व की बात है, जरूर देखेंगे। 

पूनम यादव के पिता आरबी सिंह यादव ने बताया कि पूनम के साथ पूरा परिवार तीन साल पहले गांव गया था। उस समय पूनम बांग्लादेश के खिलाफ  टूर्नामेंट खेलकर भारत लौटी थी। तो उन्होंने गांव जाने की ख्वाहिश रखी थी। भीषण गर्मी का समय था तो पूनम एक घंटे ही गांव में रुकी। और परिवार के लोगों से मिलकर वापस आगरा आ गईं।

मुलायम सिंह का संसदीय क्षेत्र रहा है मैनपुरी

poonam yadav village in mainpuri do not even have electricity
मुलायम सिंह यादव
पूनम के परिवार के 50 से अधिक लोग रहते हैं। 500 से अधिक आबादी वाले इस गांव में 100 के लगभग घर हैं। गांव के लोगों ने बताया कि दुर्भाग्य है कि हमारी बेटी देश का नाम रोशन कर रही है, लेकिन हमारे गांव में रोशनी नहीं है। हम उसे टीवी पर खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन नहीं देख सकते। गांव के युवक तो घिरौर जाकर मैच देख आते हैं लेकिन बुजुर्ग और गांव की लड़कियां इतनी दूर मैच देखने नहीं जा सकतीं। यह हाल तब है जबकि मैनपुरी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed