फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pool testing of elderly and sick people for break corona chain in agra

कोरोना की चेन तोड़ने की कवायद, बुजुर्ग-बीमार लोगों की स्क्रीनिंग के साथ होगी पूल टेस्टिंग

Sun, 14 Jun 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jun 2020 12:06 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग का रोस्टर प्लान तय, एसीएमओ को सौंपी जिम्मेदारी, पहले चरण में सात दिन चलेगा अभियान

विज्ञापन
pool testing of elderly and sick people for break corona chain in agra
जांच के लिए नमूने लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनलॉक के बाद आगरा में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसकी चेन को तोड़ने के लिए अब पूल सैंपलिंग की जा रही है। इसमें बुजुर्ग और सामान्य रूप से बीमार लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसके लिए सात दिन को रोस्टर प्लान तय कर दिया है।

विज्ञापन


अनलॉक-1 से पहले के 15 दिनों की बात करें तो औसतन रोजाना 10 से कम मरीज मिले रहे थे। लॉकडाउन खुलने के बाद यह संख्या औसतन 15 हो गई है। ऐसे में शासन ने पूल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने 18 जून तक अभियान तय किया है। 
विज्ञापन



स्क्रीनिंग के बाद लिए जाएंगे नमूने

अभियान के तहत हर दिन चिह्नित इलाकों में चिकित्सकों की टीम स्क्रीनिंग कर नमूने लेगी। इसमें बुजुर्ग, खांसी-जुकाम, सांस लेने में परेशानी जैसे मरीजों के प्राथमिकता पर नमूने लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सात दिन में वृद्धाश्रम, मलिन बस्तियां, अस्पताल स्टाफ, वैंडर्स, डिलीवरी ब्वॉय, ढाबा स्टाफ, बस, ट्रक, ऑटो चालक-परिचालक, दवा विक्रेता, फ्रंट लाइन कर्मचारी और दूसरे शहर-राज्यों से आए श्रमिकों की जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि पूल टेस्टिंग अभियान शुरू कर दिया है, एसीएमओ को ड्यूटी दी गई है। 

ताजगंज में 40 लोगों के लिए नमूने

पूल सैंपलिंग अभियान में शनिवार को ताजगंज की मलिन बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां एसीएमओ डॉ. विनय कुमार के नेतृत्व में लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद 40 के नमूने लिए हैं। सभी को घरों से बाहर बेवजह न जाने और मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग करने की सीख भी दी गई है।


संबंधित खबरें: 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed