फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pond water reached the doorsteps of more than 25 houses.

Agra News: 25 से ज्यादा घरों की चौखट तक पहुंचा पोखर का पानी

Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Pond water reached the doorsteps of more than 25 houses.
फतेहाबाद फोटो।गुर्जा गांव में जलभराव के बीच नाव चलाकर विरोध प्रदर्शन करते बाबा बाल योगी और पीछे
फतेहाबाद। विकासखंड फतेहाबाद की ग्राम पंचायत मेवली खुर्द के उपग्राम गुर्जा में बारिश के चलते पोखर का पानी ओवरफ्लो होकर करीब दो दर्जन घरों की चौखट तक पहुंच गया। एक महीने से जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार को गांव पहुंचे बाबा बाल योगी ने पानी में नाव चलाकर विरोध जताया। तीन दिन में पानी निकासी की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के बाद पोखर का पानी लगातार बढ़ रहा है। डोरीलाल, सुरेश, मूंगाराम, राकेश, तुलसीराम, सुरेंद्र और कालीचरण सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है। रास्तों पर भी जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक महीने से समस्या बनी हुई है, लेकिन अधिकारियों ने जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कराई। शनिवार शाम बाबा बाल योगी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने पानी में नाव चलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खाते में 8 सौ करोड़ रुपये गांवों के विकास कार्य के लिए आते हैं। विधायक और ग्राम प्रधान के खातों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन गांव में जलनिकासी जैसी मूलभूत समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में पानी की निकासी नहीं हुई, तो सभी की जनता के सामने पोल खोल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed