फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   polution in mainpuri, aqi at 260

दमघोंटू हुई शहर की हवा, दिन भर छाई रही धुंध

Fri, 04 Nov 2022 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
polution in mainpuri, aqi at 260
03एमएनपी-32-मौसम में छाया स्मॉग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्मॉग का असर बृहस्पतिवार को मैनपुरी में भी नजर आया। सुबह हुई तो हर तरफ धुंध छाई रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 260 रहने के चलते लोगों को आंखों में जलन का अहसास हुई। स्मॉग इतना घना था कि दिन में दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। हालांकि दोपहर बाद धूप का हल्का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पूरा देश पटाखों के साथ ही पराली और कूड़ा जलने के कारण होने वाले प्रदूषण से परेशान है। राजधानी की हवा जहां पहले ही सांस लेने लायक नहीं बची है, वहीं अब छोटे शहरों में भी इसका असर नजर आने लगा है। मैनपुरी में बृहस्पतिवार को सुबह प्रदूषण स्मॉग के रूप में सामने आया। सुबह हुई तो पहले लोगों को लगा कि आसपास कोहरा छाया है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही जब ये धुंध नहीं हटी, तब लोगों को पूरी बात समझ आई। इसके चलते लोगों को आंखों में जलन का अहसास भी हुआ। दोपहर दो बजे तक स्मॉग के चलते सूर्य ही नहीं नजर आए। दो बजे के बाद हल्की सी धूप निकली तो स्मॉग कुछ कम हुआ। लेकिन शाम होते ही फिर एक बार स्मॉग छाना शुरू हो गया था।
विज्ञापन

एक्यूआई की अगर बात करें तो मैनपुरी में ये 260 पहुंच गया है। जानकारों के अनुसार स्वास्थ्य के एक्यूआई का ये लेवल हानिकारक है। लोगों के मन भी स्मॉग को लेकर चिंता बनी रही। दरअसल बृहस्पतिवार शाम को भी मौसम साफ न होने से शुक्रवार को भी स्मॉग छाए रहने की आशंका लोगों को सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने में तकलीफ, वृद्ध की मौत
दिवाली के बाद से ही सांस रोगियों की परेशानी प्रदूषण के चलते बढ़ गई थी। वहीं, अब स्मॉग के कारण भी सांस रोगियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 50 के करीब सांस रोग से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वहीं, भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी अहिवरन सिंह (62) की सांस लेने में तकलीफ के चलते मौत हो गई। उन्हें बुधवार रात को परिजन की ओर से भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मास्क लगाएं और आंखों को पानी से धोएं
चिकित्सकों के अनुसार स्मॉग सेहत के लिए हानिकारक है। इससे बचने के लिए लोगों को कुछ सावधानियां बरतें। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम ने बताया कि स्मॉग के दौरान मास्क का उपयोग करें। हालांकि सांस रोग संबंधी मरीज मास्क का प्रयोग लंबे समय तक न करने भी उन्होंने सलाह दी। साथ ही आंखों में जलन से बचने के लिए ठंडे पानी से आंखों को धोते रहें। सोने से पहले आंखों को जरूर धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed