फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polling parties leave from Naveen Mandi with police force for mainpuri by-election 2022

Mainpuri Bypoll: ईवीएम लेकर मतदेय स्थलों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, शादी से पहले दूल्हा भी चुनाव ड्यूटी पर

Sun, 04 Dec 2022 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Dec 2022 06:37 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1269 मतदान केंद्र और 1756 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर पांच दिसंबर को मतदान होना है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Polling parties leave from Naveen Mandi with police force for mainpuri by-election 2022
मतदान केंद्रों पर पहुंची पोलिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में रविवार शाम तक नवीन मंडी से ईवीएम लेकर 1756 पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। पुलिस बल के साथ ये पोलिंग पार्टियां रात में मतदेय स्थल पर ही विश्राम करेंगी। सोमवार को सुबह निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराएंगी। दिनभर नवीन मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होती रहीं। इस दौरान कर्मचारी हाथ में शादी के रस्म का कंगन पहन चुनाव की ड्यूटी करने पहुंचा।  

विज्ञापन


मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1269 मतदान केंद्र और 1756 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार को नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को भेजने का सिलसिला सुबह दस बजे से शुरू हो गया था जो शाम चार बजे तक जारी रहा। नवीन मंडी से ड्यूटी कार्ड, ईवीएम व मतदान संबंधी अन्य सामग्री लेकर पोलिंग पार्टी पुलिस बल के साथ निर्धारित वाहन से मतदेय स्थल के लिए रवाना हुईं। 
विज्ञापन


दिनभर पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला जारी रहा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के अलावा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय शामिल रहे। रविवार शाम तक सभी 1756 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। रात में भी इन पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल पर ही रुकना होगा। सुबह जल्द उठकर सात बजे से पोलिंग पार्टियां मतदान शुरू कराएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम चेक करते नजर आए कार्मिक 

मतदेय स्थल पर जाने से पहले पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट व अन्य सामान उपलब्ध कराया गया। रवानगी से पहले पोलिंग पार्टियों ने मंडी परिसर में ईवीएम व अन्य सामान को चेक किया। जब वे संतुष्ट हो गए कि सामान पूरा है और ईवीएम सही है, तभी वे निर्धारित वाहन से अपने मतदेय स्थल के लिए रवाना हुए। 

ड्यूटी बंटवाने में जुटे रहे सीडीओ और एडीएम

नवीन मंडी में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान लगभग आठ हजार कार्मिक एक साथ पहुंचे थे। सभी अपनी-अपनी ड्यूटी लेने के लिए काउंटर पर पहुंचे भीड़ अधिक होने के चलते इसमें परेशानी का सामना करना पड़। इस बीच सीडीओ विनोद कुमार और एडीएम राम जी मिश्र ने खुद व्यवस्था संभाली और माइक से एनाउंस करके ड्यूटी बंटवाने में मदद की। 

कंगन बांध चुनाव ड्यूटी करने पहुंचा दूल्हा 

रविवार को लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को ड्यूटी वितरित की जा रही थीं। इस दौरान पीडब्लूडी कर्मचारी वेद्रप्रकाश कंगन बांध कर और अपनी शादी का कार्ड लेकर सीडीओ और एडीएम के पास पहुंचा। वेदप्रकाश ने बताया कि पांच दिसंबर को उसकी बारात जानी है। वह किस प्रकार से मतदान कर सकेगा। वेदप्रकाश के निवेदन के बाद सीडीओ ने उसकी ड्यूटी कटवाने की सहमति दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed