फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   polling in 9 bloks

नौ ब्लॉकों में चयनित कॉलेजों से की गई पार्टियों की रवानगी

Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
polling in 9 bloks
डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में मतपेटिकाएं खोलने का प्रयास करते मतदान कार्मिक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आज सुबह सात बजे से जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए रविवार को कुल 2085 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सभी पार्टियां नौ ब्लॉकों पर बनाए गए रवानगी स्थल से मतदान केंद्रों के लिए गईं। इस दौरान प्रेक्षक, डीएम, एसपी और सीडीओ समेत अन्य अधिकारी भी दौड़ते रहे।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के लिए 2085 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। नौ ब्लॉक के मतदान केंद्रों पर शाम तक कुल 2085 पोलिंग पार्टियों को रवाना की गईं। मैनपुरी ब्लॉक की पोलिंग पार्टियां डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज से रवाना हुईं। कई कार्मिकों के न पहुंचने पर उनके स्थान पर रिजर्व कार्मिकों को भी भेजा गया। इस दौरान एसडीएम सदर ऋषिराज और सीओ सिटी अभय नरायन राय भी व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। प्रेक्षक अनिल कुमार यादव और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने भी व्यवस्थाएं देखीं।वहीं मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने करहल और किशनी में रवानगी स्थलों पर इंतजामों को परखा। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह भी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

----
खाली पड़ी रही कोरोना हेल्पडेस्क
मैनपुरी स्थित पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल पर कोरोना हेल्पडेस्क तो बनाई गई थी, लेकिन यहां कोई कर्मचारी नहीं था। ऐसे में बिना थर्मल स्क्रीनिंग के ही लोगों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतपेटिकाएं खोलने में छूटे पसीने
मतदान कार्मिकों को मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें उन्हें मतदान पेटिकाएं खोलना, सील करना, मतदान शुरू कराना आदि सबके बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी रविवार को जब रवाना होने से पहले कार्मिकों को मतपेटिकाएं दी गईं तो उन्हें खोलने में उनके पसीने छूट गए। कई दूसरे साथियों की मदद लेते नजर आए तो वहीं कुछ ने अधिकारियों से इसकी जानकारी ली।

----
ब्लॉकवार यहां से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
-सुल्तानगंज, नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव।
-मैनपुरी, किरन सौजिया डिग्री कॉलेज मैनपुरी।
-जागीर, चौ. सूरज सिंह महाविद्यालय जागीर।
-किशनी, रामसिंह महाविद्यालय किशनी।
-करहल, श्री नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज करहल।
-बरनाहल, केवीएस डिग्री कॉलेज बरनाहल।
-घिरोर, कृषि उत्पादन मंडी समिति घिरोर।
-कुरावली, देवनागरी इंटर कॉलेज कुरावली (जूनियर विंग)
-बेवर, जीएसएम महाविद्यालय बेवर।
---
ब्लॉकवार मतदेय स्थल व पोलिंग पार्टियां
ब्लॉक का नाम मतदेय स्थल और पोलिंग पार्टियों की संख्या
-मैनपुरी 230
-सुल्तानगंज 299
-बेवर 293
-जागीर 166
-कुरावली 194
-घिरोर 231
-किशनी 268
-करहल 227
-बरनाहल 177
कुल 2085
नोट: मतदेय स्थल और पोलिंग पार्टियों की संख्या समान है।
----
वर्जन
सभी ब्लॉकों पर बनाए गए रवानगी स्थलों से शाम तक पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया है। शांतिपूर्ण ढंग से पार्टियों की रवानगी हुई। जिले के 2085 मतदेय स्थलों पर सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान होगा। -ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में मतपत्रों पर मुहर लगातार मतदान कार्मिक

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में मतपत्रों पर मुहर लगातार मतदान कार्मिक- फोटो : MAINPURI

-सिर पर मतपेटिका रखकर मतदान केंद्र के लिए जाता मतदान कार्मिक

-सिर पर मतपेटिका रखकर मतदान केंद्र के लिए जाता मतदान कार्मिक- फोटो : MAINPURI

-मतदान केंद्र के लिए रवाना होते मतदान कार्मिक

-मतदान केंद्र के लिए रवाना होते मतदान कार्मिक- फोटो : MAINPURI

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में रवानगी से पूर्व मतपत्र की गिनती करते मतदान कार्मिक

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में रवानगी से पूर्व मतपत्र की गिनती करते मतदान कार्मिक- फोटो : MAINPURI

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक अशोक कुमार यादव से बात करती महिला कार

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक अशोक कुमार यादव से बात करती महिला कार- फोटो : MAINPURI

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में खाली पड़ी कोविड हेल्प डेस्क

डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में खाली पड़ी कोविड हेल्प डेस्क- फोटो : MAINPURI

-डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में मतपत्र लेने के लिए खड़े मतदान कार्मिक

-डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में मतपत्र लेने के लिए खड़े मतदान कार्मिक- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed