फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   policemen kept searching for keys of bike after killing businessman In Agra they ran away from police post

दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या: पुलिसवाले ढूंढते रहे बाइक की चाबी, चौकी के सामने से भाग गए बदमाश

Mon, 01 Apr 2024 10:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

सुल्तानगंज में कारोबारी की हत्या की वारदात से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया था। लेकिन, पुलिसवाले बाइक की चाबी ढूंढने का नाटक करते रहे। बदमाश आंखों के सामने से भाग गए। 

विज्ञापन
policemen kept searching for keys of bike after killing businessman In Agra they ran away from police post
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाती पुलिस, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कई पॉश कॉलोनियां हैं। बदमाशों ने वारदात के लिए चौकी के निकट सुल्तानगंज को चुना। कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर में वारदात कर भागते बदमाशों के पीछे लोग दौड़ रहे थे। मगर, पुलिस चौकी पर मौजूद दो पुलिसकर्मी सूचना देने के बाद भी बाइक की चाबी ढूंढने का नाटक करते रहे। जब तक चाबी मिली, बदमाश दूर जा चुके थे।

विज्ञापन


घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र की विजय नगर पुलिस चौकी के पास की है। यहां दिलीप गुप्ता के पड़ोस में ऊषा का घर है। दिलीप की पत्नी लता के शोर मचाने पर ऊषा घर के बाहर आई थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि दूसरी मंजिल से लता चिल्ला रही थीं। कह रही थीं बदमाश आ गए हैं, उन्हें पकड़ो।

विज्ञापन

घबराकर शोर मचाने लगीं

पहले वह समझ नहीं पाईं। तभी तीन बदमाश घर से निकलते देखे। घबराकर वह भी शोर मचाने लगीं। लता भी बाहर आ गईं। उनके साथ वह बदमाशों के पीछे दौड़ीं। गली के बाहर खड़ी बाइकों पर बदमाश बैठ गए। लोगों ने पीछा किया लेकिन भाग गए।
 
विज्ञापन

100 मीटर की दूरी पर ही विजय नगर पुलिस चौकी है। लोगों ने बताया कि चौकी पर दो पुलिसकर्मी थे। उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों की बाइक खड़ी थी। मगर, पीछा करने की कहने पर वह दोनों बाइक की चाबी ढूंढने का नाटक करते रहे। तब तक बदमाश पालीवाल पार्क की तरफ निकल गए। चाबी मिलने पर पुलिस पीछे गई, लेकिन बदमाश दूर जा चुके थे।
विज्ञापन

यह वारदात पहली नहीं

लोगों का कहना था कि विजय नगर कॉलोनी में यह पहली वारदात नहीं है। कई साल पहले सराफ से 1.5 करोड़ का सोना लूटा गया था। मोबाइल और चेन लूट की वारदात कई बार हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं रहती है। पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो बदमाश पकड़े जाते। कहीं कोई नाकाबंदी नहीं हुई, जिसका फायदा बदमाशों को मिल गया।
 

घर के पास ही शोरूम

कारोबारी का घर मुख्य मार्ग से 50 मीटर गली में अंदर की तरफ है। गली के सामने ही इलेक्ट्रिक वाहनों का शोरूम है। गली के दूसरी तरफ एक मोटर वाहन कंपनी का सर्विस सेंटर है। कारोबारी के पड़ोस में एक परिवार रहता है। बदमाशों के भागते समय लोगों को वारदात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed