फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen climbed Giriraj parvat wearing shoes in Mathira

मथुरा: गिरिराज पर्वत पर जूते पहनकर चढ़े पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 23 Apr 2022 08:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 08:58 PM IST
सार

गिरिराज पर्वत से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है, लेकिन पुलिसकर्मी इसे भूल गए और जूते पहन गिरिराज जी के पर्वत पर चढ़ गए। क्षेत्रीय लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। 

विज्ञापन
Policemen climbed Giriraj parvat wearing shoes in Mathira
जूते पहन गिरिराज पर्वत पर चढ़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन स्थित गिरिराज पर्वत पर जूते पहन चढ़े एक दरोगा सहित पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शनिवार को यह वीडियो वायरल होने पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिसकर्मियों के इस कृत्य की निंदा की। लोगों ने जूते पहनकर गिरिराज पर्वत पर चढ़ने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


14 अप्रैल से लापता सात वर्षीय बालिका की तलाश में पुलिस मान मर्यादा भूल गई। बालिका की तलाश करते दरोगा हरेंद्र मलिक के साथ अन्य पुलिसकर्मी जूते पहन कर गिरिराज पर्वत पर चढ़ गए। पुलिसकर्मी ये भूल गए कि गिरिराज पर्वत से करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। विश्व भर से आने वाले लोग गिरिराज जी की पूजा करते हैं। 

विज्ञापन

एसएसपी से की कार्रवाई की मांग 

गिरिराज पर्वत पर जूते पहन चढ़े पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महादेव शर्मा ने पुलिस कर्मियों के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव खंडेलवाल ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधि तथा बड़े बड़े अधिकारी गिरिराज जी के दर्शन करने गोवर्धन आते हैं। मथुरा के एसएसपी जब भी गोवर्धन आते हैं, वह बिना दर्शन किए नहीं जाते, उसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed