फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen busy in settling pending cases

Agra News: लंबित मामलों को निपटाने में जुटे पुलिसकर्मी

Sun, 29 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Policemen busy in settling pending cases
मैनपुरी। एडीजी आगरा जोन सोमवार को वार्षिक निरीक्षण पर मैनपुरी आ रहीं हैं। उनके आने से पहले ही थानों में लंबित मामलों को निपटाने का काम तेजी के साथ जारी रहा। वहीं अधिकारी भी आगमन की तैयारियों में जुटे नजर आए। आगमन से पहले थानों और पुलिस लाइन में तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

आगरा जोन की एडीजी का पद संभालने के बाद महिला आईपीएस अनुपम कुलश्रेष्ठ सोमवार को पहली बार जनपद में आ रहीं हैं। पुलिस लाइन पहुंचने के बाद वह पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले की सुरक्षा व्यवस्था का हाल जानेंगी। एडीजी के आगमन से पहले ही पुलिसकर्मी पैंडेंसी निपटाने में जुटे हुए हैं। रविवार को थानों में भी तेजी के साथ काम जारी रहा। वहीं दूसरी ओर पुलिस लाइन में भी एडीजी के आने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। एडीजी समीक्षा के साथ ही किसी भी थाने का औचक निरीक्षण भी कर सकती हैं। इसको लेकर भी अधिकारियों ने तैयारियां पूर्ण कर लीं हैं।
विज्ञापन


पहली बार महिला गारद देगी सलामी
चार्ज संभालने के बाद पहली बार मैनपुरी आगमन करने वाली महिला एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ को पुलिस लाइन पहुंचने पर इस बार महिला गारद ही सलामी देगी। जिले में भी यह पहली बार है जब महिला गारद किसी अधिकारी के सामने होगी। रविवार को टोली का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed