फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen broke down the door and saved the life of a young man who was trying to commit suicide.

Agra News: पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर बचाई आत्महत्या कर रहे युवक की जान

Mon, 10 Nov 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Policemen broke down the door and saved the life of a young man who was trying to commit suicide.
फोटो26नगला रामचंद्र में फंदा लगाकर जान दे रहे युवक को बचाती पुलिस ।स्रोत-पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सोरोंजी के गांव नगला रामचंद्र में सोमवार को पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पति के कमरा बंद करने से घबराई पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक की जान बचा ली।
विज्ञापन

घटनाक्रम गांव नगला रामचंद्र का है। सुबह करीब 10 बजे अनिल (30) पुत्र शैतान सिंह का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे वह परेशान हो गया। थोड़ी देर बाद युवक कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। शक होने पर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो पति ने कोई जवाब नहीं दिया। घबराई पत्नी ने शोर मचाया तो परिजन ने इसकी सूचना सोरोंजी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस कर्मियों ने युवक की पत्नी व परिजन से वार्ता कर उन्हें समझाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी में सुलह हुई। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि परिवारिक कलह को लेकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों के प्रयास से युवक को बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed