फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman turned beast  tried to crush pregnant wife with car surprised to know the reason

UP: सिपाही बना हैवान... गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Thu, 18 Apr 2024 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 12:22 PM IST
सार

 थाना सैंया में तैनात सिपाही ने अपनी गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया। लोगों के आने पर वो पत्नी को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
Policeman turned beast  tried to crush pregnant wife with car surprised to know the reason
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  थाना सैंया में तैनात सिपाही रविकांत पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस लाइन आवासीय परिसर में 3 महीने की गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लोगों के आने पर सिपाही कार से टक्कर मारकर भाग गया। महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सिपाही के खिलाफ थाना शाहगंज में जानलेवा हमला, दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सिपाही फरार हो गया है।
विज्ञापन


 

औंछा, मैनपुरी निवासी बसंत कुमार ने बताया कि वह पूर्व सैन्यकर्मी हैं। बेटी पूजा की शादी फरवरी 2018 में फिरोजाबाद निवासी रविकांत से की थी। वह वर्ष 2016 बैच का सिपाही है। 3 साल से आगरा में है। थाना सैंया में तैनात है। पुलिस लाइन में रहते हैं। 3.5 साल की धेवती है।
बसंत कुमार ने आरोप लगाया कि दामाद बेटी का उत्पीड़न करता है। 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। ससुर रामवीर सिंह नोएडा में दरोगा हैं। वह भी उसका साथ देते हैं। मंगलवार तड़के 5 बजे रविकांत मासूम बेटी को कहीं छोड़ आया।

 

पूजा तीन महीने की गर्भवती है। पूजा को कमरे में बंद कर दिया। बेटी के नहीं मिलने पर वह पीछे के रास्ते से बाहर आई। उसने पति से बेटी के बारे में पूछाए इस पर वो मारपीट करने लगा। कार से जाने लगा।
पूजा ने रोकने का प्रयास किया। मगर, उसने कार से कुचलने का प्रयास किया। पति-पत्नी के बीच विवाद होता देखकर परिसर में रहने वाले लोग आ गए। महिलाओं ने उन्होंने पूजा को बचाया। मगर, रविकांत पूजा को टक्कर मारकर भाग गया। उससे उसके पैर में चोट लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल पूजा को मेडिकल के लिए भेजा।

 
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पूजा की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही के अलावा सास अलका, ससुर रामवीर और देवर सचिन को भी नामजद किया है। सिपाही फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


 

देवर की शादी में पिता को पीटा
पूजा ने मुकदमे में लिखा कि वह गर्भवती है। मगर, पति इलाज तक नहीं कराता है। 6 मार्च को देवर की शादी थी। इसमें पिता बसंत कुमार 60 हजार रुपये का भात लेकर आए थे। पति ने 5 लाख रुपये का भात मांगा। मना करने पर ससुरालियों ने पिता की पिटाई लगाई। इसके बाद भगा दिया। अब दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 16 अप्रैल को अपर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी रविकांत ने पूजा का उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed