फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will organize a Run for Unity today to mark National Unity Day. Cricketer Deepak Chahar appealed

Agra News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस आज कराएगी रन फार यूनिटी, क्रिकेटर दीपक चाहर ने की अपील

Fri, 31 Oct 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Police will organize a Run for Unity today to mark National Unity Day. Cricketer Deepak Chahar appealed
आगरा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस रन फार यूनिटी का आयोजन करने जा रही है। इसमें 4 से 5 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इसमें शहर के प्रमुख लोग से लेकर प्रबुद्ध वर्ग, पुलिस, सेना के जवान सहित अन्य लोग भाग लेंगे। इसके संबंध में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर अपील की है। यह शुक्रवार को सुबह 6 बजे आगरा फोर्ट से शुरू होगी। इसमें लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि लाैह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती के अवसर पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। यह आगरा किला के सामने अमर सिंह गेट से शुरू हो गई। इसमें स्कूली बच्चों के साथ चिकित्सक, व्यापारी वर्ग, पुलिस के रिक्रूट सिपाही, सेना के जवान सहित अन्य लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुलिस ने नागरिकों से दाैड़ में शामिल होने की अपील की है। यह 3 किलोमीटर की होगी। इसके बाद समाप्ति स्थल पर आएगी। इसके संबंध में पुलिस विभाग ने तैयारी कर ली है। रूट पर पुलिस बल को लगाया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर खिलाड़ी भी अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed