फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police will keep strict vigil on GT Road from January 12

Agra News: 12 जनवरी से जीटी रोड पर पुलिस का रहेगा सख्त पहरा

Tue, 07 Jan 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police will keep strict vigil on GT Road from January 12
मैनपुरी। प्रयागराज महाकुंभ को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। भोगांव क्षेत्र से गुजर रहे जीटी रोड हाईवे के 21 किलोमीटर के दायरे में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग का सख्त पहरा 12 जनवरी से शुरू हो जाएगा। डीएम-एसपी का आदेश है कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। हाईवे से सुरक्षित तौर पर उनके वाहन गुजरें। जाम न लगने दिया जाए। न ही कोहरे के कारण हादसे होने चाहिए। परिवहन निगम को बस संचालन के लिए अलर्ट किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर जिलेवासियों में काफी उत्साह है। यहां से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के वहां जाने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली, अलीगढ़, एटा से आने वाले श्रद्धालु भोगांव क्षेत्र से होकर गुजर रहे जीटी रोड हाईवे से ही गुजरेंगे।
विज्ञापन

डीएम का आदेश है कि हाईवे पर किसी भी प्रकार से आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। कोहरे का सीजन है। पुलिस-परिवहन विभाग की टीम जगह-जगह पर खड़ी हों। हाईवे पर पेट्रोलिंग भी की जाए। ताकि कोहरे में हादसे होने की संभावना को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





मैनपुरी से 96 रोडवेज बसें कराएंगी प्रयागराज कुंभ का सफर
- कन्नौज होते हुए प्रयागराज में बनाए अस्थायी नेहरू पार्क अड्डे पर उतारेंगी श्रद्धालुओं को
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। प्रयागराज कुंभ के लिए परिवहन निगम 24 घंटे श्रद्धालुओं को आवागमन के लिए बसें देगा। मैनपुरी डिपो की 59 और बेवर डिपो की 37 बसों को कुंभ यात्रियों के लिए संचालित करने का फैसला किया है। मैनपुरी से संचालित बसें कन्नौज होते हुए प्रयागराज में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे नेहरू पार्क तक संचालित होंगी। वापसी में भी श्रद्धालुओं को इसी अड्डे से मैनपुरी के लिए बसें मिलेंगी।

संपूर्ण मेला अवधि को बस संचालन के लिहाज से तीन चरणों में विभाजित किया गया है। इसमें प्रथम चरण 12 जनवरी से 23 जनवरी तक रखा गया है। इस चरण में मकर संक्रांति का पर्व पड़ेगा। द्वितीय चरण 24 जनवरी से 7 फरवरी तक की अवधि का है। इसमें मौनी अमावस्या एवं वसंत पंचमी का पर्व पड़ेगा। वहीं, तीसरा चरण 8 फरवरी से 27 फरवरी तक का है। इस अवधि में माघ पूर्णिमा एवं महाशिवरात्रि का पर्व पड़ेगा। मैनपुरी और बेवर डिपो पर इन तीनों चरणों के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

महाकुंभ मेले के मुख्य स्नान पर्व की तिथियां
पौष पूर्णिमा - 13 जनवरी 2025
मकर संक्रांति - 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या - 29 जनवरी 2025
वसंत पंचमी - 3 फरवरी 2025
माघ पूर्णिमा - 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि - 26 फरवरी 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed