फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police take major action in cyber fraud cases in Agra

यूपी में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन: 100 स्थानों पर दबिश; 60 गिरफ्तार; 13 राज्यों में की थी 50 करोड़ की ठगी

Thu, 09 Jul 2026 04:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 09 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है। सभी को धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Police take major action in cyber fraud cases in Agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने बृहस्पतिवार को साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 13 राज्यों के लोगों की दर्ज 178 शिकायतों के तार आगरा से जुड़े निकले। 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले 60 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 प्राथमिकी दर्ज की गईं। 100 से अधिक जगह पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। किसी ने अपने खाते ठगी की रकम लेने में इस्तेमाल कराए तो किसी ने परिचितों के खातों में धोखे से रकम मंगवाई। खाते भी किराये पर दिए।
विज्ञापन


डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर 13 राज्यों से शिकायतें दर्ज हुई थी। जिन लोगों से ठगी हुई थीं, उनसे रकम अलग-अलग खातों में ली गई थी। इस रकम को एटीएम से निकाल भी लिया गया था। कई लोगों की रकम को ई-वॉलेट में ट्रांसफर कराया था। साइबर ठगों ने लोगों से बात करने के लिए जिन सिम का प्रयोग किया, वह भी दूसरों की आईडी पर ली गई थी। ऐसे आगरा के 178 लोग चिह्नित किए गए थे। इन लोगों के बारे में साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच की। सत्यापन के बाद 60 लोगों पर कार्रवाई की गई। जगदीशपुरा, रकाबगंज, सदर बाजार, एकता, छत्ता, कमला नगर, ट्रांस यमुना, न्यू आगरा, सिकंदरा, कागाराैल, मलपुरा, खेरागढ़, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, पिनाहट और चित्राहाट थाने में 16 प्राथमिकी आईटी एक्ट की धारा में दर्ज की गईं। अधिकतर आरोपियों को नोटिस देने के बाद थाने से छोड़ा गया है।
विज्ञापन


 

डिजिटल अरेस्ट से लेकर गेमिंग एप से ठगी
पुलिस की जांच में सामने आया कि पोर्टल पर दर्ज शिकायत अलग-अलग तरह की साइबर ठगी की थीं। किसी को डिजिटल अरेस्ट किया गया, किसी से गेमिंग एप के नाम से रकम ली गई। इसके अलावा निवेश का झांसा दिया गया। रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगने वाले भी अधिक थे। कई ने नौकरी का भी झांसा दिया।

 

आरोपियों में आधा दर्जन महिलाएं भी
साइबर ठगी के लिए जिन नंबरों का प्रयोग किया गया, उनकी लोकेशन घटना के समय आगरा की थी। इस पर आरोपियों को चिह्नित किया गया। एक साथ थाना पुलिस के साथ छापामारी की गई। पूरी रात दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों में आधा दर्जन महिलाएं भी शामिल हैं। चार महिलाओं के खिलाफ अकेले थाना जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन

चंबल के बीहड़ में पकड़े जा चुके गिरोह
पुलिस पहले भी साइबर ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है। चंबल का बीहड़ मिनी जामताड़ा के नाम से जाना जाने लगा था। कई गांवों को चिह्नित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। आगरा में सिम बेचने वाले, ठगी करने वाले सहित विदेशी साइबर ठगों के कई मददगार पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद भी नए मामले सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: क्यों करना पड़ा दो दिन में दो बार महिला के शव का अंतिम संस्कार?, माैसम ने भी ली परीक्षा; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed