{"_id":"6a4fae588d8f2c44da077927","slug":"woman-funeral-pyre-was-extinguished-by-rain-in-agra-last-rites-were-performed-following-day-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: क्यों करना पड़ा दो दिन में दो बार महिला के शव का अंतिम संस्कार?, माैसम ने भी ली परीक्षा; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्यों करना पड़ा दो दिन में दो बार महिला के शव का अंतिम संस्कार?, माैसम ने भी ली परीक्षा; जानें पूरा मामला
Thu, 09 Jul 2026 07:51 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:51 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में लगातार दो दिन में दो बार महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान माैसम ने भी परिजनों की परीक्षा ली।
विज्ञापन
दो दिन में दो बार हुआ महिला का अंतिम संस्कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शमसाबाद के गांव धिमश्री में श्मशान घाट पर टिनशेड न होने और लगातार हो रही बारिश की वजह से चिता की आग बुझ गई। बुधवार को चिता पूरी तरह जल नहीं पाई। नतीजतन, परिजन को दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोबारा मृत महिला का अंतिम संस्कार करना पड़ा।
धिमश्री निवासी मनोज मुखिया की पत्नी वीनू का बुधवार को निधन हो गया था। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। तेज बारिश के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। जैसे-तैसे चिता को मुखाग्नि दी गई, तभी मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। चिता अधजली ही रह गई। बृहस्पतिवार को परिजन फूल बीनने के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो शव अधजला मिला। परिजन ने आनन-फानन में दोबारा सूखी लकड़ियों और कंडों की व्यवस्था करके दोबारा अंतिम संस्कार किया।
तीनों श्मशान घाट में नहीं हैं टिनशेड
किसान नेता रामनिवास रघुवंशी ने बताया कि धिमश्री गांव में तीन श्मशान घाट हैं। किसी में भी बारिश से बचाव के लिए टिनशेड नहीं है। वे पिछले एक साल से श्मशान घाटों पर जनसुविधाएं मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को शिकायती पत्र दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन से कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने तहसील प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाटों पर जल्द से जल्द टिनशेड लगवाए जाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-UP: कपड़ों में छिपे नाग ने युवक को डसा, फिर कोबरा के साथ घरवालों ने किया कारनामा; देखने वालों के छूट गए पसीने