फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police stops minor girl marriage in agra

आगरा: वरमाला से पहले पहुंची पुलिस, हैदराबाद की किशोरी को 'बालिका वधू' बनने से बचाया

Wed, 17 Feb 2021 10:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Feb 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
police stops minor girl marriage in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में हैदराबाद की 16 वर्षीय किशोरी की शादी कराई जा रही थी। अलीगढ़ से बारात आने के बाद मंगलवार रात को वरमाला डालने का कार्यक्रम चल रहा था। चाइल्ड लाइन की टीम को सूचना मिली। टीम ने पुलिस की मदद से मैरिज होम को ढूंढ लिया। इसके बाद शादी को रुकवा दिया गया। पुलिस ने दूल्हे को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


चाइल्डलाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली थी कि नुनिहाई में किशोरी की शादी कराई जा रही है। बरात अलीगढ़ से आने वाली है। इस सूचना पर वह अपनी टीम के साथ पहुंच गईं। थाना एत्माद्दौला पुलिस को भी बुला लिया गया। नुनिहाई स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था।
विज्ञापन

आगरा: 10 इलाकों में चल रहे देह व्यापार के अड्डे, पुलिस को आरोपी भीमा से मिली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


रात तकरीबन 9:00 बजे पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। दूल्हा वरमाला डालने ही वाला था। पुलिस ने उसे रोक दिया। सूचना दुल्हन बनी किशोरी ने ही दी थी। उसने बताया कि वह मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली है। पिता वहीं काम करते हैं। नुनिहाई में उसकी बहन की शादी हुई है। कुछ महीने पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। 

इसलिए बड़ी बहन उसे हैदराबाद से यहां लेकर आ गई। इसके बाद 10 साल बड़े अलीगढ़ के युवक से रिश्ता तय कर दिया। वह शादी से खुश नहीं थी। इसलिए सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी दूल्हे को पकड़ लिया। उसे थाना पर ले आए। दूल्हा पक्ष का कहना था कि उन्हें नहीं पता था कि दुल्हन नाबालिग है। अगर, यह मालूम होता तो शादी नहीं करते।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed