{"_id":"f73834864358038139f5c1bd5e62f6cc","slug":"police-smothered-two-gamblers-in-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनों के साथ बढ़ रहा था सट्टे का भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनों के साथ बढ़ रहा था सट्टे का भाव
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट विश्व कप का खुमार बढ़ने के साथ ही सटोरियों का कारोबार भी चमकने लगा है। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। मैच को लेकर लोहामंडी के हसनपुरा स्थित एक घर में सट्टा लगाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर दो सटोरियों को दबोचा है। टीवी, पांच मोबाइल, पेंसिल, पेन, डायरी बरामद की गई।
इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सटोरिये धीरेंद्र और राहुल ने बताया कि न्यूजीलैंड की जीत-हार पर सट्टा लगाया जा रहा था। चौके-छक्के के साथ बढ़ते रन भी कीमत बढ़ा रहे थे। इसका हिसाब कापी और डायरी में दर्ज कर रहे थे। फोन से लोग उनके संपर्क में थे। लाखोें का सट्टा लगाया जा चुका था। दोनों दिल्ली के बड़े सटोरियों के संपर्क में थे। इसका नाम सागर बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नंबरों की भी पड़ताल की जा रही है। सट्टे की रकम का हिसाब शाम को सेंट जोंस चौराहे के पास होता क्योंकि यहीं पर दिल्ली के सटोरिये का गुर्गा भी आने वाला था। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही कार्रवाई कर दी।