फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police should patrol near marriage homes during wedding season, demand for security

Agra News: सहालग में मैरिज होम के पास पुलिस करे गश्त, सुरक्षा की मांग

Sun, 02 Nov 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police should patrol near marriage homes during wedding season, demand for security
आगरा। पुलिस आयुक्त कार्यालय पर शनिवार को वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुंचा। उन्होंने पुलिस आयुक्त से सहालग सीजन में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए चर्चा की। एसोसिएशन ने मांग की कि मैरिज होम, बेंक्वेट हॉल के पास पुलिस की गश्त हो और विवाह स्थलों पर सामान पहुंचाने वाले मालवाहक वाहनों को अनुमति दी जाए। पुलिस आयुक्त उन्हें बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था रखने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त से कहा कि आगरा देश का प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र है। विवाह स्थलों के बाहर असामाजिक तत्वों व बच्चों के चोर गिरोहों की सक्रियता रहती है। इसलिए पुलिस की गश्त लगातार होनी चाहिए। फतेहाबाद रोड, सिकंदरा, पश्चिमपुरी, अवधपुरी, शाहगंज, बोदला, रामबाग, कलवारी-बिचपुरी रोड आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विवाह स्थल हैं। सहालग के समय ट्रैफिक बढ़ जाता है, ऐसे में इन सड़कों के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया जाए। विमल गोयल ने कहा कि विवाह स्थलों पर सामान आने जाने के लिए मालवाहक वाहनाें को अनुमति देनी चाहिए। संरक्षक राजेश गोयल ने कहा कि एसोसिएशन ने सभी मैरिज होम संचालकों से अपने सीसीटीवी कैमरे, गार्ड व अन्य स्टाफ को दुरुस्त रखने को कहा है।पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बेहतर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन का भरोसा दिलाया। उन्होंने मैरिज होम संचालकों से कहा कि फायर सेफ्टी, विद्युत सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण के मानकों का पालन करें।
विज्ञापन

इस दौरान तरुण अग्रवाल, सौरभ सिंघल, अमित, अनिल सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed