फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police sent social worker to jail for defaming the woman in Agra

Agra: सामाजिक कार्यकर्ता ने महिला को भेजे अश्लील मैसेज, अकेले मिलने के लिए बनाया दबाव, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 15 Aug 2022 05:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 05:39 PM IST
सार

आगरा में एक सामाजिक कार्यकर्ता की शर्मनाक करतूतें सामने आई हैं। आरोप है कि सामाजिक कार्यकर्ता ने एक महिला को अश्लील मैसेज भेजे। उसे बदनाम किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Police sent social worker to jail for defaming the woman in Agra
आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना ताजगंज पुलिस ने महिला को बदनाम करने के आरोप में एक सामाजिक कार्यकर्ता को भेजा है। सामाजिक कार्यकर्ता ने संस्था से जुड़ी हुई एक महिला को बदनाम किया। कई व्हाट्सएप ग्रुप पर उसके बारे में अश्लील मैसेज भेजे। पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आईजी रेंज ऑफिस में शिकायत की थी। इसमें कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता है। उससे नामनेर निवासी बृजेश शर्मा उर्फ बृजेश पंडित ने संपर्क किया। अपनी संकल्प सेवा संस्था में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। इस पर वह संस्था के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य करने लगी। 

विज्ञापन

अकेले मिलने का बनाया था दबाव 

आरोप है कि बृजेश पंडित महिला को व्हाट्सएप पर अशोभनीय, असम्मानजनक और अश्लील मैसेज करने लगा। अकेले में मिलने का भी दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता बृजेश पंडित द्वारा संचालित सभी व्हाट्सएप ग्रुप से अलग हो गई। अपनी पूर्व की संस्था में ही कार्य करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से पांच लाख रुपये चौथ भी मांगी 

सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश पंडित की हरकतें बंद नहीं हुई। आरोपी ने विभिन्न ग्रुपों में महिला के बारे में अशोभनीय, असम्मानजनक मैसेज भेज सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये की चौथ भी मांगी। आरोपी की हरकतों से महिला परेशान हो गई। 

इस मामले में पिछले दिनों थाना ताजगंज में आईटी एक्ट, छेड़छाड़, चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी बृजेश पंडित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed