फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra jewellery shop theft woman steals 16 gold bangles

वीडियो में शातिर महिला की चोरी: पलक झपकते ही 15 लाख की चूड़ियां लेकर फरार, 30 सेकंड में दिया वारदात को अंजाम

Sat, 31 Oct 2026 10:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा।
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 Oct 2026 10:42 PM IST
सार

सौरभ अग्रवाल की बाजार में सचिन ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। कर्मचारी उन्हें जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच काउंटर पर सोने की चूड़ियों का डिब्बा गायब हो गया। डिब्बे में 16 सोने की चूड़ियां थीं। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। 

विज्ञापन
agra jewellery shop theft woman steals 16 gold bangles
सोने की चूड़ियां का डिब्बा चोरी करती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा सदर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा में ज्वैलर्स शाप में ग्राहकों की भीड़ के बीच नकाबपोश महिला ने सोने के जेवरों से भरा डिब्बा महज 30 सेकंड में चोरी कर लिया और वहां से निकल गई। जेवर गायब देख संचालक ने सबको रोक दिया। सीसीटीवी में महिला चोरी कर निकलते दिखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


Trending Videos

डिब्बे में थीं 16 सोने की चूड़ियां
सदर के सुल्तानपुरा निवासी सौरभ अग्रवाल की बाजार में सचिन ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। कर्मचारी उन्हें जेवर दिखा रहे थे। इसी बीच काउंटर पर सोने की चूड़ियों का डिब्बा गायब हो गया। डिब्बे में 16 सोने की चूड़ियां थीं। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी। पहले उन्होंने माल चेक किया। डिब्बा नहीं मिलने पर सभी ग्राहकों को रोक लिया। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी तो करीब तीन बजकर बीस मिनट पर एक महिला नकाब पहने अंदर आकर ग्राहकों के पास खड़ी हुई। उसने मौका देख डिब्बा उठाया और कपड़ों के अंदर छिपा कर चुपचाप दुकान से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकाननदार को लगाई लताड़
सूचना मिलते ही मौके पर थाना सदर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी देखने के बाद संचालक को लापरवाही पर डांटा। इसके बाद एसीपी अमीषा के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू की गई। आसपास के सीसीटीवी देखे गए। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि महिला या तो आसपास की है और मौका पाकर उसने वारदात को अंजाम दिया है, या फिर इसमें किसी टप्पेबाजजैंग का इसमें हाथ है।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची थी। प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीमें सीसीटीवी और अन्य माध्यम से महिला के बारे में पता कर रही है। जल्द मामले का अनावरण किया जाएगा। -अमीषा सिंह, एसीपी सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed