{"_id":"5ca73d64bdec2213e8070a3a","slug":"police-seize-five-lakh-cash-in-lok-sabha-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावः पुलिस चेकिंग में पांच लाख की नगदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावः पुलिस चेकिंग में पांच लाख की नगदी जब्त
Fri, 05 Apr 2019 05:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Apr 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ता चेकिंग पर हैं। शुक्रवार को जलेसर और मारहरा थाना क्षेत्र में टीम और थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दो जगहों से कुल पांच लाख दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद रकम को जब्त कर तीनों मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई।
चेकिंग के दौरान पहला मामला मारहरा क्षेत्र में सामने आया। मारहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नगला कोठी के पास से संदिग्धता के आधार पर एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका। उसकी और बाइक की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो लाख रुपये बरामद किए गए।
रुपये के बारे में संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर संबंधित व्यक्ति व बरामद रकम को थाने ले जाया गया। मामले की जानकारी आयकर विभाग को देते हुए रकम जब्त करने की कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरा मामला जलेसर थाना क्षेत्र का है। यहां चुनाव के चलते स्टेटिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह जलेसर अवागढ़ रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जलेसर की ओर से आ रही एक पिकअप को रोककर चेकिंग की गई तो उसमें से 1 लाख 65 हजार रुपये बरामद किए गए।
वहीं जलेसर थाना क्षेत्र में ही सेक्टर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने चेकिंग करते हुए जलेसर अवागढ़ रोड पर एक बाइक सवार से 1 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए। दोनों स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बरामद रकम को जब्त करते हुए आयकर विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम रुपये के संबंध में जानकारी जुटा रही है।