{"_id":"61c22528734b796bf862cf0c","slug":"police-searching-the-ravine-in-search-of-the-accused-of-double-murder-agra-news-agr518603745","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में बीहड़ खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में बीहड़ खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
बाह। खेड़ाराठौर के चित्तरपुरा गांव में जमीन की रंजिश में बृहस्पतिवार को हुई चचेरे भाई महेश सिंह और दिनेश सिंह की हत्या के 11 आरोपी अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस लगातार बीहड़ खंगाल रही है। इसके अलावा इनके रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी दबिश दी जा रही है।
दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार की ओर से 14 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें से तीन आरोपी कल्लू सिंह, एबरन सिंह और अशोक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये तीनों आरोपी पुलिस को चंबल के बीहड़ में मिले थे। ऐसे में पुलिस को फरार अन्य आरोपियों के भी बीहड़ में छिपे होने की आशंका है।
एसओ ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें बीहड़ और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही हैं। मुखबिरों को भी लगाया गया है। इधर, दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार को छठवें दिन भी चित्तरपुरा की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। खौफजदा लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मृतकों के परिवार में मातम और दहशत है।