फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police saved the life of a youth who had gone to Agra Cantt to commit suicide.

Agra News: सुसाइड करने आगरा कैंट पहुंचे युवक की पुलिस ने बचाई जान

Fri, 08 May 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police saved the life of a youth who had gone to Agra Cantt to commit suicide.
शमशाबाद। शमशाबाद थाना पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बृहस्पतिवार को एक घर का चिराग बुझने से बच गया। गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर आत्महत्या के इरादे से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे एक युवक को पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर महज आधे घंटे के भीतर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन


शमशाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी रूप किशोर का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद मानसिक तनाव में आकर रूप किशोर घर से निकल गया और सुसाइड करने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पहुंच गया। जब उसके छोटे भाई ब्रह्मदेव को इसका आभास हुआ, तो उसने शमशाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने युवक की लोकेशन ट्रेस की और तत्काल आगरा कैंट पहुंची। युवक रेलवे पटरियों पर बैठा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर पटरी से हटाया। थाने लाकर युवक की काउंसलिंग कर दोपहर करीब 3:30 बजे भाई ब्रह्मदेव और अन्य परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed