{"_id":"5b975fac867a557f23345a48","slug":"police-released-advisory-over-inflammatory-social-media-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सोच-समझकर डालें पोस्ट, शेयर और लाइक करना भी पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सोच-समझकर डालें पोस्ट, शेयर और लाइक करना भी पड़ सकता है भारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप बगैर सोचे-समझे सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप कुछ भी लिखते रहते हैं या फिर दूसरों के पोस्ट फॉरवर्ड करते हैं तो सावधान हो जाएं। आगरा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।
एडवाइजरी में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर नियम विरुद्ध भड़काऊ पोस्ट और संदेश न डालें। साफ चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति धार्मिक, जातीय अथवा समाज में विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट डालेगा, शेयर या लाइक करेगा, उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की साइबर, मीडिया सेल व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर पर नजर लगाए है। ग्रुप एडमिन ऐसी किसी पोस्ट केलिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। सबसे पहले उन पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर में चल रहे कम से कम पांच व्हाट्स एप ग्रुप पर पिछले एक महीने से भड़काऊ पोस्ट डाले जा रहे हैं । पिछले साल पुलिस ने लोहामंडी में भड़काऊ पोस्ट डालने पर युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं।