फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police recued 17 year old girl who forced into prostitution in Agra

Agra: 17 साल की लड़की से कराया जा रहा था देह व्यापार, परिवार की पहचान के लिए होगी डीएनए जांच

Mon, 12 Dec 2022 12:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 12:29 PM IST
सार

एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया। इस मामले में उसकी कथित मौसा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि पीड़िता का परिवार कहां रहता है। 

विज्ञापन
police recued 17 year old girl who forced into prostitution in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के ताजगंज के नाहरगंज में 17 साल की लड़की से देह व्यापार कराया जा रहा था। एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने घर पर छापा मारा। किशोरी को मुक्त करा लिया गया। एक महिला भी मिली जो अपने आप को किशोरी की मौसी बता रही थी। उसने किशोरी को बालिग बताया। पुलिस ने रात में ही स्कूल खुलवाकर कागजात देखे, इसमें वो नाबालिग निकली। मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कथित मौसी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी के परिवार की पहचान के लिए उसकी डीएनए जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


सदर सर्किल की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अर्चना सिंह ने बताया कि एक एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी थी कि नाहरगंज स्थित एक घर में नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर शनिवार को पुलिस टीम ने घर पर छापा मारा। एक किशोरी और महिला मिले। घर में आपत्तिजनक सामग्री मिली। महिला किशोरी को अपनी बेटी बता रही थी, जबकि किशोरी भी महिला को मां कह रही थी। मगर, महिला और किशोरी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। बाद में महिला ने किशोरी को अपनी बहन की बेटी कहा। बताया कि वह 19 साल की है। आधार कार्ड भी दिया। पिता की मौत की वजह से उनके साथ ही कई साल से रह रही है। बहन बाहर रहती है। कभी-कभार आती है।

विज्ञापन

आरोपी महिला को भेजा जेल 

एसीपी का कहना है कि घर में आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने से देह व्यापार की पुष्टि हुई। किशोरी कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल एनजीओ की ओर से अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। अगर, वह महिला के परिवार की नहीं निकली। उसे कहीं से लाया गया होगा तो मुकदमे में धारा की वृद्धि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी मां तो कभी मौसी बोली

पुलिस ने किशोरी से भी पूछताछ की। वह भी महिला की हर बात पर हां कर रही थी। महिला को कभी मां बताती तो कभी मौसी कहती थी। खुद के बालिग होने के बारे में भी कहा। मगर, देखने में वह कम उम्र की लग रही थी। इस पर पुलिस ने उसकी पढ़ाई की जानकारी ली। उसने बताया कि वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है। इस पर पुलिस ने स्कूल की जानकारी लेकर प्रबंधक से दस्तावेज दिखवाए। 

स्कूल प्रबंधक ने रात में ही रिकॉर्ड चेक किया। इसमें वो 17 साल की निकली। इस पर उसे वन स्टाप सेंटर में आश्रय दिया गया। एसीपी सदर का कहना है कि किशोरी की काउंसिलिंग की जाएगी। उसका मेडिकल भी कराया जाएगा। अभी वह सही जवाब नहीं दे पा रही है। इसकी कोई वजह हो सकती है। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed