{"_id":"5fd9b1ec53901044a70fd970","slug":"police-recruitment-examination-will-at-30-centers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: 30 केंद्रों पर आगरा में होगी परीक्षा, नकल रोकने के लिए इस बार किए 'विशेष इंतजाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: 30 केंद्रों पर आगरा में होगी परीक्षा, नकल रोकने के लिए इस बार किए 'विशेष इंतजाम'
Wed, 16 Dec 2020 12:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 19 और 20 दिसंबर को फायरमैन, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस की भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। आगरा में यह परीक्षा 30 केंद्रों पर होगी। इसमें 58 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए एडीजी अजय आनंद ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक की। इस दौरान मुख्य पर्यवेक्षक आईजी रेंज ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार मौजूद रहे।
बताया कि फायर मैन के 2065, जेल वार्डर के 3638 और घुड़सवार पुलिस के 102 पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। प्रदेश में दस जिलों के 335 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आगरा में 30 केंद्र हैं। बैठक में परीक्षा कराने वाली संस्था, केंद्र व्यवस्थापकों और केंद्र प्रभारी बनाए गए इंस्पेक्टर शामिल हुए।
आईजी ए सतीश गणेश के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों पर उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थी एक बार प्रवेश करने के बाद परीक्षा समाप्त होने के बाद ही बाहर आ सकेंगे। प्रत्येक केंद्र का प्रभारी निरीक्षक को बनाया गया है। केंद्र पर कर्मचारी भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। हर पांच केंद्रों पर एक सीओ को नोडल अधिकारी बनाया है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे निगरानी की जा सके। साल्वर गैंग पर नजर रखने के लिए पुलिस की एक टीम अलग से रहेगी।
विज्ञापन
देना होगा प्रमाण पत्र
नकल रोकने के भी इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के कर्मचारियों से लिखकर लिया जाएगा कि परीक्षा में उनका कोई रिश्तेदार तो सम्मिलित नहीं है।
पुलिस लाइन में बनेगी हेल्प डेस्क
भर्ती परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन में 17 दिसंबर को हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने का रास्ता बताया जाएगा। वह कहां से वाहनों को ले, इसके बारे में भी बताया जाएगा।