{"_id":"65c9095cfb7ac85897090ace","slug":"police-recruitment-exam-corporation-will-increase-the-number-of-buses-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-111054-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा, निगम बढ़ाएगा बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस भर्ती परीक्षा, निगम बढ़ाएगा बसों की संख्या
Sun, 11 Feb 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पुलिस भर्ती 17 व 18 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। निगम के अधिकारी ने दावा किया कि यात्रा में परीक्षार्थियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। क्योंकि निगम की तरफ से बसों की संख्या बढा़ई जाएगी।
पुलिस भर्ती के लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 1200 परीक्षार्थी दो दिनों में परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी न हो और वाहनों की व्यवस्था बनी रहे इसके लिए निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा देने के लिए सुबह समय से पहुंचने के लिए परीक्षार्थी निजी वाहनों से भी पहुंच जाते हैं। लेकिन जब एक साथ परीक्षा छुटती हैं तो परीक्षा समापन के बाद एक साथ परीक्षार्थी बस स्टैंड पर वाहनों के लिए एकत्रित हो जाते हैं। जिसका अंदाजा रोडवेज विभाग को भी हैं। इस समस्या से निपटने के लिए निगम की तरफ से कुछ बसें पहले से ही रिजर्व में रखी जाएंगी। जिस मार्ग पर अधिक यात्री होंगे बस को उसी मार्ग पर रवाना किया जाएगा।
बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों परेशानी नहीं होने दी जाएंगी। रोडवेज के द्वारा परीक्षा के दिनों के लिए पहले से ही तैयारी की गई हैं। यात्रियों की संख्या जिस मार्ग पर अधिक होगी उन मार्गों पर दूसरे मार्गों से हटाकर बसों को लगाया जाएगा।