{"_id":"61ee84b499cc8927c04646bf","slug":"police-recovered-illegal-liquor-from-the-container-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस ने कंटेनर से बरामद की 550 पेटी अवैध शराब, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस ने कंटेनर से बरामद की 550 पेटी अवैध शराब, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला तस्कर गिरफ्तार
Mon, 24 Jan 2022 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 04:21 PM IST
सार
थाना हाईवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान कंटेनर से अंग्रेजी और देसी शराब की 550 पेटियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिफ्तर में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में थाना हाईवे पुलिस ने रविवार शाम को चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से अवैध शराब की 550 पेटियां बरामद कीं। यह शराब चुनाव में खपाने के लिए हरियाणा से आगरा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने एक तस्कर को भी पकड़ा है। आरोपी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख से ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हरियाणा से बंद बॉडी के कंटेनर में शराब आगरा की तरफ ले जाई जा रही है। यह शराब चुनाव में खपाई जानी थी। सूचना पर हाईवे थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह भाटी और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम के साथ टीम को लगाया गया। रविवार को टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
देरशाम को कंटेनर दिल्ली की तरफ से आता दिखाई दिया। कंटेनर को बाजना पुल के पास रोक लिया गया। कंटेनर में लगी सील को तोड़ा गया तो पुलिस की टीमें भी दंग रह गई। अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की 550 पेटियां पुलिस ने कंटेनर समेत कब्जे में लीं। एसपी सिटी ने बताया कि तस्कर जोगेंद्र निवासी जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन