{"_id":"5d8357088ebc3e93a45fc6f1","slug":"police-recover-minor-gril-from-hotel-clash-in-village-of-semra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः लड़की होटल में दोस्त से मिलने पहुंची, गांव में हो गया 'बवाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः लड़की होटल में दोस्त से मिलने पहुंची, गांव में हो गया 'बवाल'
Thu, 19 Sep 2019 03:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Sep 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार रात समुदाय विशेष की एक किशोरी के लापता होने पर तनाव हो गया। किशोरी के परिजनों ने सहेली पर गायब कराने का आरोप लगाया। काफी संख्या में लोग उसके घर पहुंच गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की। तीन घंटे बाद वह एक होटल में अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिल गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की समुदाय विशेष की 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। बुधवार दोपहर ढाई बजे घर से वह कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों को शक था कि किशोरी दूसरे समुदाय की सहेली के पास गई है। वह उसके घर आ गए।

सहेली ने बताया कि वह आकर कुछ देर रुकने के बाद चली गई थी। मगर, परिजन सहेली के परिवार पर ही गायब कराने का आरोप लगाने लगे। इससे दोनों समुदाय के लोग जुट गए। इससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। रात तकरीबन आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मोहल्ले में पहुंचकर किशोरी के पिता से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद तीन टीम तलाश में लगाई गईं। तीन घंटे बाद एत्मादपुर क्षेत्र के एक होटल में किशोरी मिल गई। एक किशोर भी उसके साथ था। पुलिस दोनों को थाने ले आई। दोनों एक ही समुदाय के थे। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया। मगर, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों लखनऊ जाने वाले थे। किशोर की रिश्तेदार वहां पर है। इसलिए दोनों ने रिश्तेदार के यहांरुकने का प्लान बनाया था। रात में होटल में रुकने के बाद सुबह वहां के लिए निकल जाते।