फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police put married woman under house arrest after warning of self-immolation in IG office Agra crime news

आगरा: पति के उत्पीड़न से परेशान विवाहिता की नहीं हो रही थी सुनवाई, दी ऐसी चेतावनी छूट गए पुलिस के पसीने

Tue, 12 Apr 2022 07:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 07:47 PM IST
सार

तीन महीने पहले विवाहिता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक कृत्य का मुकदमे दर्ज कराया था, उसका आरोप है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद उसने आईजी ऑफिस में आत्मदाह की चेतावनी दी तो पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Police put married woman under house arrest after warning of self-immolation in IG office Agra crime news
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना एत्माद्दौला में विवाहिता ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पति पर अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मंगलवार को आईजी ऑफिस में आत्मदाह की चेतावनी दी। इसकी जानकारी पर सोमवार रात को विवाहिता को पुलिस ने घर में ही नजर बंद कर दिया। तकरीबन 20 घंटे बाद पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर गई। 

विज्ञापन


विवाहिता सदर क्षेत्र में भाई के घर में रह रही है। उसकी शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। ससुराल ताजगंज क्षेत्र में है। पति रेलवे के बिजली विभाग में टेक्नीशियन है। पीड़िता का कहना है कि ससुरालीजन शादी में मिले सामान और जेवरात से संतुष्ट नहीं थे। पति दहेज में कार की मांग करने लगा। उन्होंने कार देने में असमर्थता जताई। मगर, वो माने नहीं। उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। कई बार घरवालों ने समझाने का प्रयास किया। पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। विरोध पर पिटाई करता। 29 दिसंबर 2021 को वो किसी तरह भागकर अपने घर आई। वो थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगी। पीड़िता ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था। अब भाई के घर रह रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री और अधिकारियों को पत्र लिखकर गिरफ्तारी की मांग

विवाहिता का कहना है कि छह अप्रैल को उसने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र भेजा। पति की गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर एसएसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी। इसकी जानकारी पर सात अप्रैल को पुलिस पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर, कुछ नहीं हुआ। दस अप्रैल को उन्होंने एक बार फिर पत्र भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बार आईजी ऑफिस पर आत्मदाह की चेतावनी दी। सोमवार रात को पुलिस युवती के घर पहुंची। इसमें महिला सिपाही भी शामिल थीं। उन्होंने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया। मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे पुलिस युवती को समझाने के बाद गई। पुलिस ने युवती से कहा कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट लखनऊ से मंगाई जा रही है। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट मंगा रहे : निरीक्षक

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि युवती ने दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, अप्राकृतिक कृत्य, दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का मेडिकल और कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। पति पर अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप है। दहेज उत्पीड़न के मामले में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। इसलिए गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। नोटिस देकर चार्जशीट लगाई जाती है। इसमें गिरफ्तारी के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट जरूरी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता को समझा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed