फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police officer slapped man riding a motorcycle In Agra

Agra News: अब सिकंदरा में दरोगा ने युवक को पीटा...गलत दिशा से जाने पर मारे थप्पड़, शांति भंग की कार्रवाई की

Thu, 25 Dec 2025 04:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 25 Dec 2025 04:30 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस की ओर से पिटाई का एक और मामला सामने आया है। सिकंदरा क्षेत्र में गलत दिशा से जा रहे बाइक सवार को दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिए। बता दें कि हाल ही में एक किसान को भी पुलिस की ओर से थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया था। पुलिसकर्मियों ने पीट-पीटकर किसान के दोनों पैर तोड़ दिए थे।
 

विज्ञापन
police officer slapped man riding a motorcycle In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में गलत दिशा से जाने पर फूड डिलीवरी करने वाले दो भाइयों को दरोगा ने रोका लिया। चालान काट दिया। मना करने पर पिटाई की। थप्पड़ मारने से एक युवक का सिर टेंपो से टकरा गया। वह घायल हो गया। बाद में शांति भंग में दोनों का चालान कर दिया। पुलिस ने जो चालान किया उस पर भी बाइक की जगह स्कूटी का फोटो आ रहा है।
विज्ञापन


सिकंदरा के रहने वाले योगेश शर्मा (32) ने बताया कि वह और छोटा भाई आशीष फूड डिलीवरी का काम करते हैं। 19 दिसंबर की शाम दोनों बाइक से खरीदारी कर लौट रहे थे। जल्दबाजी में विपरीत दिशा में बाइक ले जाने लगे। तभी दरोगा नीरज ने रोक लिया। वह वापस जाने लगे तो जबरन चालान करने लगे। आरोप लगाया कि मना करने पर थप्पड़ मार दिया। 
विज्ञापन


उनका सिर बगल में खड़े लोडिंग टेंपो से टकराया। खून निकलने लगा। पुलिसकर्मी उन्हें जबरन थाने ले गए। शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। पिता ने कर्ज लेकर अगले दिन दोनों की जमानत कराई। खुद के मेडिकल के लिए वह थाने गए तो उन्हें पर्ची नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस नहीं दिखाने के आरोप में जो चालान उनकी बाइक के नंबर पर किया गया है। उस पर किसी अन्य की स्कूटी का फोटो लगा है। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि उन्हें ऐसी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed