{"_id":"6ac3b2c8c0e69c5cc3080cf5","slug":"police-nab-furniture-craftsman-in-flat-theft-case-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फर्नीचर कारीगर निकला चोर, फ्लैट से पार किए थे नकदी और आभूषण; पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फर्नीचर कारीगर निकला चोर, फ्लैट से पार किए थे नकदी और आभूषण; पुलिस ने दबोचा
Mon, 05 Oct 2026 08:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एकता थाने की पुलिस ने गणपति वर्ल्ड अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से रुपये और आभूषण चोरी करने के आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। वह फर्नीचर कारीगर है। उसके कब्जे से आभूषण, मोबाइल, रुपये और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर 12 से चार बजे के बीच अपार्टमेंट के फ्लैट से करीब चार लाख रुपये और आभूषण चोरी हुए थे। 21 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 5 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल के पास पकड़ा गया। आरोपी अरविंद नगला रामबल, खंदौली का निवासी है। पूछताछ में उसने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी स्वीकार की। आरोपी ने चोरी के 2.90 लाख रुपये बैंक में जमा कर दिए। पुलिस ने खाता सीज कराने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन