फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Lodge Fir In Death Of The Girl After Women Commission Notice

युवती की मौत पर दिल्ली महिला आयोग के हस्तक्षेप से दर्ज हुई नामजद रिपोर्ट, ये है पूरा मामला

Tue, 14 Jul 2020 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 Jul 2020 10:35 AM IST
सार

बस से खींचने पर सिर में चोट का आरोप
 

विज्ञापन
Police Lodge Fir In Death Of The Girl After Women Commission Notice
अंशिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस वे पर कोरोना के शक में बस से नीचे उतारी युवती की मौत के मामले में दिल्ली महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर बस कंडक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सर्वेश कुमारी पत्नी सुशील कुमार निवासी गांव नगला हीरा सिंह थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके पति दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और पटपड़गंज मंडावली इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन


संबंधित खबरः मथुरा: महिला आयोग के नोटिस पर पुलिस ने शुरू की युवती की मौत की जांच, यह है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 15 जून को पति के पास से वह अपनी बेटी अंशिका (19) के साथ नोएडा से रोडवेज बस यूपी 85 एएफ 9965 में बैठ कर गांव जा रही थी। रास्ते में बेटी को घबराहट हुई तो उसने बेटी को गोद में लिटा लिया था। 
 

कंडक्टर ने कहा कि इसे कोरोना है, तो सभी सवारियां कहने लगी कि इसे नीचे उतारो। इस दौरान बस मांट टोल प्लाजा से 250 मीटर पहले थी। कंडक्टर ने बस रोक कर सभी सवारियों को नीचे उतार दिया और महिला को बस से नीचे उतर जाने को कहा, जब उन्होंने बस से उतरने से मना कर दिया तो कंडक्टर कंबल लेकर आया।

पुत्री को कंबल से ढ़ककर उसके पैर खींचते हुए बस से नीचे उतार दिया। जिससे सिर में चोट लगने से उनकी पुत्री की मृत्यु हो गई। घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एसएसपी को नोटिस भेजते हुए इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। 

महिला आयोग का नोटिस मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने मामले की जांच सौंपी है। एसपी ग्रामीण ने मांट टोल पर आकर युवती की मौत के मामले में टोलकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर बस के परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed