फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police laid siege in search of gangster accused of dacoity and looting on highway in Agra

Agra News: दीवानी के गेट बंद करके गैंगस्टर की राह देखती रही पुलिस...फिर भी हाथ खाली; इनामी राशि 50 हजार की गई

Sat, 15 Jul 2023 11:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 11:53 PM IST
सार

आगरा में आत्म समर्पण की सूचना पर पुलिस दीवानी के गेट बंद करके गैंगस्टर की राह देखती रही। फिर भी उसके हाथ खाली रह गए। वह समर्पण के लिए आया ही नहीं। इसके बाद पुलिस ने उस पर इनामी राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी।

विज्ञापन
Police laid siege in search of gangster accused of dacoity and looting on highway in Agra
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईवे पर दो डकैती व लूटपाट करने के आरोपी गैंगस्टर आलोक यादव के दीवानी में समर्पण करने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को घेराबंदी की। दीवानी न्यायालय के दो प्रवेश द्वार बंद करके सुबह सात बजे से चेकिंग शुरू कर दी। अधिवक्ताओं के वाहनों को भी चेक किया गया। दो दर्जन पुलिसकर्मी सादा वर्दी में तैनात किए, लेकिन आलोक दीवानी नहीं पहुंचा। दूसरी ओर पुलिस आयुक्त ने आलोक पर इनामी राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।

विज्ञापन


डकैती औैर लूट की वारदात कर भागे आलोक यादव की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। लगातार दबिश से परेशान होकर आलोक, शोभित और निमेष चौहान के आत्मसमर्पण करने की खबर पुलिस के पास पहुंची। इस पर दीवानी न्यायालय में सुबह ही पुलिस फोर्स पहुंच गया। आरोपियों की ओर से कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Yamuna Flood: यमुना में उफान से सांसत में लोगों की जान, एत्माद्दौला और ताजमहल स्मारक की दीवार तक पहुंचा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सात बजे एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद फोर्स के साथ दीवानी पहुंचे। पहले पूरी दीवानी की तलाशी कराई गई। देखा गया कोई पहले से छिपा तो नहीं है। उसके बाद गेट नंबर दो व तीन पूरी तरह बंद करा दिए। एक दर्जन पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में दीवानी में कोर्ट के आसपास तैनात हो गए। दीवानी खुलते ही अधिवक्ता और वादकारी आने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर-दरोगा के खिलाफ कोर्ट पहुंचा पीड़ित: 'गालीगलौज व पीटकर ले गए थाने, छोड़ने के लिए एक लाख की डिमांड'

गेट नंबर एक व चार पर सघन चेकिंग चल रही थी। घूंघट और बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं से महिला पुलिसकर्मी बात कर रही थीं। पुलिस की चेकिंग और सख्ती से अधिवक्ताओं ने नाराजगी भी जताई। वादकारी भी परेशान हुए। शाम करीब साढ़े चार बजे तक पुलिस दीवानी में सक्रिय रही मगर तीनों में कोई आरोपी समर्पण करने नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed