{"_id":"64b2a70a0557cd224c002854","slug":"complainant-has-filed-complaint-against-inspector-and-ssi-in-court-in-agra-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर-दरोगा के खिलाफ कोर्ट पहुंचा पीड़ित: 'गालीगलौज व पीटकर ले गए थाने, छोड़ने के लिए एक लाख की डिमांड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर-दरोगा के खिलाफ कोर्ट पहुंचा पीड़ित: 'गालीगलौज व पीटकर ले गए थाने, छोड़ने के लिए एक लाख की डिमांड'
Sat, 15 Jul 2023 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jul 2023 07:33 PM IST
सार
आगरा में पीड़ित इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ कोर्ट पहुंच गया। कहा कि इन लोगों ने घर में घुसकर गालीगलौज की। पीटकर थाने ले गए। छोड़ने के लिए एक लाख की डिमांड की।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिसटीम के साथ घर में घुसकर इन लोगों ने परिजन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही मुझे थाने ले गए। छोड़ने के बदले एक लाख रुपयों की मांग की। इस पर सीजेएम ने बयान दर्ज कराने के लिए 19 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के लालदास का है। यहां के निवासी जीतेश कुमार अधिवक्ता विमलपाल सिंह और प्रवेश सोलंकी के माध्यम से अदालत में शिकायती पत्र दिया। बताया कि वादी ने 17 जून 2023 को दक्षिण बाईपास टोल टैक्स के पास स्थित चामुंडा मन्दिर पर भंडारे का आयोजन किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Tomato Price Hike: 'टमाटर से आधे दाम में मिल रहा पेट्रोल' लोगों ने कसा तंज- बधाई हो! महंगाई कम हो गई
विज्ञापन
इस दौरान अछनेरा थाना के इंस्पेक्टर और दरोगा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पर पहुंचे। बताया कि मौके पर उन्होंने कहा कि 'तूने ही हमारी शिकायत अधिकारियों से की थी। यहां पर भीड़ क्यों लगा रखी है।' इस पर लोगों ने विरोध किया तो वहां से चले गए।
यह भी पढ़ेंः- Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट
बताया कि कुछ देर बाद दोपहर करीब तीन बजे वह सभी पुलिसकर्मी वादी के घर पहुंच गए। परिजन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। वादी को थाने ले गए। छोड़ने के बदले भाई से एक लाख रुपये की मांग की। वादी के विरुद्ध 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करके निरुद्ध कर दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।