फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police is scanning the five year old crime register to uncover theft.

Agra News: चोरी के खुलासे के लिए पांच साला अपराध रजिस्टर खंगाल रही पुलिस

Sun, 24 Sep 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police is scanning the five year old crime register to uncover theft.
गंजडुंडवारा। थाना के गांव गनेशपुर में 5 दिन पूर्व रात्रि के समय चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस घटना के खुलासे के लिए पांच साल के अपराध रजिस्टर से शातिर चोरों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात्रि को गांव गनेशपुर में चोर शहजाद के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के कमरों को बंद कर दिया। लगभग 1 लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। उसके बाद रविंद्र के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसके घर से 10 हजार की नकदी व डेढ़ लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद शाहरूख के घर में कमरों को बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शाहरूख के घर 40 हजार की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की घटना के बाद लोगों ने चीखपुकार मचा दी।
विज्ञापन

चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उनके कमरों के दरवाजे खोले। वारदात के बाद सनसनी फैल गई। चोरी के मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस घटना के खुलासे के लिए पांच साला अपराध रजिस्टर से शातिर चोरों को चिह्नित करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। थाना प्रभारी मुकेश कश्यप ने बताया कि पांच साला अपराध रजिस्टर से शातिर चोरों को चिह्नित कर लिया है। उनसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। शीघ्र चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed