फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police is marking the property of 6 accused who robbed a teacher

Agra News: शिक्षक से लूट करने वाले 6 आरोपियों की पुलिस संपत्ति कर रही चिह्नित

Sun, 10 Dec 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Police is marking the property of 6 accused who robbed a teacher
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल पर तमंचे के बल पर शिक्षक से 1.86 लाख रुपये की नकदी लूटने के आरोपियों की पुलिस संपत्ति चिह्नित कर रही है। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी।
विज्ञापन

भगवंतपुल पर 26 जून को शिक्षक इंद्रजीत से तमंचे के बल पर बृजेश निवासी मलसई गंगीरी, नागेश निवासी जरैठ दादौं जनपद अलीगढ़ ने अपने 6 अन्य साथियों की मदद से मारपीट करते हुए नकदी लूट ली थी। मामले में शिक्षक ने 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नकदी बरामद करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। जेल से रिहा होने के बाद पुलिस 6 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर चुकी है। जबकि इस मामले में दो आरोपी नाबालिग हैं। 6 आरोपियों की संपत्ति पुलिस जब्त करेगी। इसके लिए संपत्ति को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कासगंज सुधीर राघव कर रहे हैं। आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। शीघ्र आरोपियों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed