फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police has exposed fraud worth thousands of crores in Agra

ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग से ठगी: आगरा पुलिस ने 27 अवैध वेबसाइट और 9 एप कराए ब्लॉक, तीन शातिर ठग गिरफ्तार

Wed, 20 Sep 2023 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Sep 2023 07:21 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने हजारों करोड़ की धोखाधड़ी रोकी। ठग गेमिंग और बेटिंग एप के जरिए पैसे जमा कराते थे। पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police has exposed fraud worth thousands of crores in Agra
साइबर क्राइम (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में क्रिकेट विश्व कप से पहले ऑनलाइन सट्टे के नाम पर रकम हड़पने वाले विदेशी ठगों पर आगरा कमिश्नरेट की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गेमिंग-बेटिंग के 9 एप व 27 वेबसाइट को ब्लाक करा दिया गया।

विज्ञापन


भारतीयों को ठगने के लिए एप और वेबसाइट चीन सहित अन्य विदेशी सर्वर पर संचालित हो रहे थे। लोगों को शुरुआत में जीत की रकम देकर झांसे में लेते थे। बड़ी रकम लेने के बाद ठगी की जाती थी। पुलिस ने 6 हजार बैंक और 18 हजार वर्चुअल खातों को फ्रीज कर 4.2 करोड़ होल्ड कराए हैं। इनमें एक साल में 1600 करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: दबंगों ने युवक को दौड़ा कर लाठी-डंडों से पीटा, जमकर किया तांडव; घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस लाइन में बुधवार को सट्टेबाजी के आनलाइन खेल की लाइव डेमो के साथ पुलिस ने जानकारी दी। इस दौरान प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आनलाइन सट्टेबाजी का पूरा खेल विदेशी सर्वर से चल रहा है। 

पुलिस को पता चला था कि स्टार इंडिया कंपनी के अधिकृत हॉस्टार, लाइव कंटेंट, लाइव गेम को थर्ड पार्टी एप एकबैट व वेब पोर्टल के माध्यम से चोरी कर दिखाए जाते हैं। इस संबंध में जून में थाना शाहगंज में मुकदमा लिखा गया। साइबर सेल की टीम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक गई।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई। पता चला कि चीन, वियतनाम, फिलिपींस, रूस आदि के सर्वर के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की जाती है। अवैध बेटिंग, गेमिंग कराकर सैकड़ों किराये के बैंक और वर्चुअल खातों से करोड़ों की रकम ट्रांसफर की जाती है।

इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिग्नल एप पर भेजते हैं लिंक

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि एप और वेबसाइट का लिंक इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिग्नल एप पर लिंक भेजते थे। लोगों के डाउनलोड करने पर सब्सक्रिप्शन फीस के रूप में 300 से 500 रुपये तक लिए जाते हैं। इसके बाद लाइव क्रिकेट मैच, फुटबॉल, रग्बी खेल दिखाकर रकम लगवाई जाती थी। 

पुलिस ने गृह मंत्रालय सहित सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से संपर्क किया। इसके बाद एप-साइट बंद करा दी गईं। इनसे जुड़े 6 हजार बैंक खाते और 18 हजार वर्चुअल खाते भी फ्रीज करा दिए गए। एक वेबसाइट बंद होने पर सप्ताह भर में नई तैयार कर ली जाती है। इसलिए पुलिस इन पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed