{"_id":"683e7e937a91c917d20b27c6","slug":"police-got-a-big-success-seized-ganja-worth-three-crore-three-smuggler-also-arrested-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक के खुफिया केबिन में तीन करोड़ का माल, फटी रह गईं पुलिस की आंखें...तीन युवक हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक के खुफिया केबिन में तीन करोड़ का माल, फटी रह गईं पुलिस की आंखें...तीन युवक हुए गिरफ्तार
Tue, 03 Jun 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:18 AM IST
सार
Drug Smuggling In Agra: ट्रक के खुफिया केबिन को पुलिस ने जब देखा, तो आंखें फटी रह गईं। इसमें तीन करोड़ का गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पकड़े गए गांजा तस्कर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Agra Crime News: पुष्पा फिल्म में चंदन की लकड़ी की तस्करी का जो तरीका दिखाया गया था, उसी तरह गांजे की तस्करी भी तस्कर कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश से ट्रक चालक के केबिन में बने खुफिया चैंबर में रखकर 3 करोड़ की कीमत का गांजा आगरा लाया गया। रविवार रात को सिकंदरा के रुनकता में पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। चालक समेत 3 को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हीरालाल की प्याऊ, रुनकता में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक खाली ट्रक नजर आया। चालक केबिन में देखा तो एक गेट बना हुआ था। उसे खोला गया तो केबिन और बाडी के बीच में एक चैंबर बना था। इसमें प्लास्टिक के बैग को टेप और कागज लगाकर पैक किया गया था। बैग को खोला गया तो उसमें गांजा बरामद हुआ। इनका वजन तकरीबन 494 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत तकरीबन 3 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - UP: ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार करने में क्यों डर रही पुलिस, दो बार दी खुली चुनौती...सपा सांसद पर किया था हमला
ये भी पढ़ें - UP: ओकेंद्र राणा को गिरफ्तार करने में क्यों डर रही पुलिस, दो बार दी खुली चुनौती...सपा सांसद पर किया था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में गाजियाबाद निवासी मोहम्मद अफसार, पिनाहट निवासी धर्मा उर्फ धर्मपाल, पश्चिम बंगाल के नार्थ 24 परगना निवासी प्रसन्नजीत मित्र हैं। उन्होंने पूछताछ में पिनाहट निवासी राहुल, रंजय, अनिल शर्मा, गाजियाबाद निवासी अंजुम, जाकिर और आंध्रप्रदेश के दिलीप के नाम बताए हैं। यह सभी लोग गांजे की तस्करी में शामिल हैं। आरोपियों से ट्रक, एक कार, 7 मोबाइल आदि बरामद किए गए।
ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां
ये भी पढ़ें - UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां
कार से आगे चलकर करते हैं रेकी
डीसीपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि अफसार अपने साथी अनिल शर्मा के साथ मिलकर 2 साल से गांजे की तस्करी कर रहा है। उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाते हैं। उन्हें 3 हजार रुपये प्रति किलोग्राम में मिल जाता है। लोनी निवासी अंजुम व जाकिर बिक्री कर देते हैं। वह 10 से 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ले लेता है। आरोपी धर्मपाल ने बताया कि वह पिनाहट में अनिल के घर के पास रहता है। वह वाहन और मजदूर उपलब्ध कराता है। गांजे की बिक्री फुटकर में आगरा के साथ ही मथुरा में होती है। पुलिस से बचने के लिए ट्रक को खाली रखते हैं। कार में बैठे साथी आगे-आगे चलते हैं। पुलिस चेकिंग मिलने पर ट्रक को रोक देते हैं।
ये भी पढ़ें - गंगा दशहरा 2025: इस बार बन रहा है अद्भुत संयोग, कर लें ये उपाय...10 तरह के दोषों का होगा निवारण

आगरा-मथुरा में भी मांग
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि पहले दिल्ली एनसीआर के साथ ही पंजाब में गांजे की तस्करी ज्यादा होती है। मगर, अब पुलिस की सख्ती हो गई है। इस कारण आगरा और मथुरा के साथ आसपास के जिलों में गांजे की बिक्री कर रहे हैं। नशे के कारोबार में शामिल लोग हर 15 दिन में मांग करते हैं। इन जिलों में खपत भी बढ़ गई है। पुलिस पूर्व में भी ट्रक, कार, टैंकर के साथ ट्रेन से गांजा लेकर आने वालों को पकड़ चुकी है।