{"_id":"683e7a6639326be6170ca102","slug":"pda-got-a-chance-in-the-new-executive-of-sp-hence-all-units-including-district-metropolitan-were-dissolved-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा बना रही ये बड़ी रणनीति, इसलिए भंग कर दीं जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां
Tue, 03 Jun 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:00 AM IST
सार
सपा की नई कार्यकारिणी में पीडीए कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेने की तैयारी की जा रही है। यही वजह मानी जा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष ने जिला-महानगर समेत सभी इकाइयां को भंग कर दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी की नई कार्यकारिणी में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ सकती है। 2027 की तैयारियों को देखते हुए कार्यकारिणी में युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। जिला-महानगर कमेटी, राज्य के कार्यकारिणी पदाधिकारी-सदस्य समेत सभी इकाइयां भंग होने से युवा कार्यकर्ताओं की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
समाजवादी पार्टी बीते कुछ सालों से पीडीए का एजेंडा चला रही है। लोकसभा चुनाव में इसका भरपूर फायदा भी मिला। अब सपा की नजर 2027 में होने वाले प्रदेश के चुनाव पर है। ऐसे में सपा मुखिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आगरा की जिला-महानगर, प्रकोष्ठ समेत सभी इकाइयाें को भंग कर दिया है।
ये भी पढ़ें - UP: शीतगृह स्वामी की बेटी की मौत की वजह....वो गिट्टियां सड़क से नहीं हटाई जा सकीं, दर्दनाक हादसे में गई जान
ये भी पढ़ें - UP: शीतगृह स्वामी की बेटी की मौत की वजह....वो गिट्टियां सड़क से नहीं हटाई जा सकीं, दर्दनाक हादसे में गई जान
विज्ञापन
अब नए सिरे से पदाधिकारी तय होंगे। इसमें पीडीए से आने वाले कार्यकर्ताओं की बल्ले-बल्ले हो सकती है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए नई कार्यकारिणी बनेंगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने वर्तमान इकाइयां भंग कर दी हैं। नई टीम में युवाओं के साथ अनुभवी कार्यकर्ताओं को भी तवज्जो मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: STF के भी रुक गए कदम, इसलिए नहीं हो पा रही आरोपियों की गिरफ्तारी
ये भी पढ़ें - फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: STF के भी रुक गए कदम, इसलिए नहीं हो पा रही आरोपियों की गिरफ्तारी
सपा के 17 प्रकोष्ठों में 5000 पदाधिकारी
निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि महानगर और जिला कार्यकारिणी के अलावा सपा युवजन सभा, सपा छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, अल्पसंख्यक सभा, महिला सभा, अधिवक्ता सभा समेत 17 प्रकोष्ठ हैं। इनमें 5000 के करीब पदाधिकारी हैं। इन प्रकोष्ठों में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जाएगा।