फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police found five students of convent school doing pizza party in etah

Etah:अपहरण की सूचना पर स्कूल के जिन पांच विद्यार्थियों की पुलिस कर रही थी तलाश, वो करते मिले पिज्जा पार्टी

Thu, 24 Nov 2022 07:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 07:45 PM IST
सार

सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग जगहों की तीन छात्राएं और दो छात्र सुबह करीब 8 बजे बस में सवार होकर असीसी कान्वेंट स्कूल के लिए घरों से निकले थे। चालक-परिचालक ने पांचों को विद्यालय गेट पर छोड़ दिया, लेकिन कक्षा आठ की दो व कक्षा छह की एक छात्रा और 10वीं के दो छात्र बाहर से ही कहीं निकल गए। 

विज्ञापन
Police found five students of convent school doing pizza party in etah
छात्रों को कार में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा शहर के असीसी कान्वेंट स्कूल की तीन छात्राएं और दो छात्र बृहस्पतिवार सुबह स्कूल बस से पहुंचे, लेकिन यहां से विद्यालय के अंदर नहीं गए। विद्यालय में उनके न पहुंचने पर पड़ताल की गई। चार घंटे तक उनकी खबर नहीं मिली। जिससे शिक्षकों से लेकर अभिभावकों की सांसें अटकी रहीं। अपहरण की सूचना पर पुलिस की कई टीमें शहर में उनकी तलाश में लगाई गईं। बाद में पांचों एक रेस्टोरेंट में पिज्जा खाते मिले।

विज्ञापन


सीओ सिटी राज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के अलग-अलग जगहों की तीन छात्राएं और दो छात्र सुबह करीब 8 बजे बस में सवार होकर असीसी कान्वेंट स्कूल के लिए घरों से निकले थे। चालक-परिचालक ने पांचों को विद्यालय गेट पर छोड़ दिया, लेकिन कक्षा आठ की दो व कक्षा छह की एक छात्रा और 10वीं के दो छात्र बाहर से ही कहीं निकल गए। पांचों छात्र-छात्राएं खेतों में होते हुए रेलवे पटरी पर पहुंचे और यहां से घूमते हुए रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जाकर बैठ गए।

विज्ञापन

परिजनों के किए गए सुपुर्द 

बताया कि इधर विद्यालय के कक्षों में जब छात्र-छात्राएं नहीं पहुंचे तो परिजनों को फोन करके उनके न आने की वजह पूछी गई। परिजनों ने बताया कि बच्चे विद्यालय बस से भेजे गए हैं। इसके बाद बस चालक और परिचालक से पता किया गया तो उन्होंने विद्यालय गेट पर छोड़ने की बात कही। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि छात्र-छात्राएं विद्यालय गेट तक आए थे। परिजनों व विद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस को करीब 9 बजे अपहरण की आशंका जताते हुए सूचना दी गई। कई टीमें बनाकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल-मॉल, रेस्टोरेंट की तलाशी के लिए लगा दी गईं। रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से पांचों को पकड़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Etah News: सपा नेता रामेश्वर सिंह के बेटे पर भी बड़ी कार्रवाई, 3.13 करोड़ की जमीन की गई कुर्क

सीसीटीवी लगवाने के निर्देश 

विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर अंजलि मारिया ने बताया कि अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति इन छात्र-छात्राओं के निलंबन और निष्कासन को लेकर विचार कर रही है। वहीं स्कूल तक बच्चों को छोड़ने वाली बस की ट्रैवल एजेंसी को संबंधित चालक को हटाने और बस में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश पुलिस की ओर से दिए गए हैं।

एक दिन पहले बन गई थी योजना

सीओ सिटी ने बताया कि बच्चे अलग-अलग क्लास के हैं। इनकी मुलाकात बस में ही होती थी। वहीं इनकी दोस्ती हो गई। बातचीत में उन्होंने बताया कि बुधवार को स्कूल से लौटते समय यह योजना बनाई गई थी और अगले दिन ये लोग रुपये लेकर स्कूल के लिए घरों से बस में रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed