{"_id":"637f78c04ce6494fbf35e21c","slug":"sp-leader-rameshwar-son-pramod-land-worth-rs-3-13-crore-attached-in-etah-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सपा नेता रामेश्वर सिंह के बेटे पर भी बड़ी कार्रवाई, 3.13 करोड़ की जमीन की गई कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सपा नेता रामेश्वर सिंह के बेटे पर भी बड़ी कार्रवाई, 3.13 करोड़ की जमीन की गई कुर्क
Thu, 24 Nov 2022 07:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 07:29 PM IST
सार
जेल में बंद सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर पुलिस और प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहै। आगरा में सिंकदरा स्थित उनके फ्लैट के बाद अब बेटे प्रमोद यादव की जमीन कुर्क की गई है।
विज्ञापन
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अलीगंज विधानसभा से पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव सहित उनके परिजनों पर कार्रवाई का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बुधवार को जहां रामेश्वर सिंह के आगरा स्थित करीब 40 लाख के फ्लैट को कुर्क किया गया था। वहीं बृहस्पतिवार को एटा की अलीगंज तहसील क्षेत्र में उनके पुत्र प्रमोद यादव की 3.13 करोड़ की 61 बीघा जमीन गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई।
ये भी पढ़ें - Agra: एटा के सपा नेता रामेश्वर सिंह पर एक और कार्रवाई, सिकंदरा में 40 लाख रुपये का फ्लैट कुर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां हुई कार्रवाई
तहसीलदार राकेश कुमार एवं कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने राजस्व एवं पुलिस की टीम के साथ अलीगंज बाहर चुंगी और गांव जाजलपुर में यह कार्रवाई की। अलीगंज बाहर चुंगी में करीब 2.75 करोड़ रुपये की 53 बीघा जमीन कुर्क की गई। यहां बोर्ड लगाकर मुनादी कराई गई। वहीं गांव जाजलपुर में करीब 38 लाख रुपये की आठ बीघा जमीन कुर्क की गई। तहसीलदार ने बताया कि ये संपत्तियां अपराध कर एकत्रित किए गए धन से खरीदी र्गइं थीं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। कानूनगो शीशराम, लेखपाल पवनवीर यादव, राजीव यादव, संजय प्रकाश सक्सेना सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: एटा के सपा नेता रामेश्वर सिंह पर एक और कार्रवाई, सिकंदरा में 40 लाख रुपये का फ्लैट कुर्क
विज्ञापन